1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. बिहार विधान सभा चुनाव 2020
  4. बिहार के पूर्व DGP गुप्तेश्वर पांडेय JDU में हुए शामिल

बिहार के पूर्व DGP गुप्तेश्वर पांडेय JDU में हुए शामिल

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 27, 2020 02:40 pm IST,  Updated : Sep 27, 2020 04:45 pm IST

ऐच्छिक सेवानिवृति लेने वाले बिहार के पूर्व पुलिस महानिदेशक (Ex DGP) गुप्तेश्वर पांडेय JDU में शामिल हो गए है। उन्होनें पटना स्थित JDU के कार्यालय में JDU को ज्वाइन कर लिया है।

बिहार के पूर्व DGP गुप्तेश्वर पांडेय आज JDU में होंगे शामिल, 5 बजे तय है कार्यक्रम- India TV Hindi
बिहार के पूर्व DGP गुप्तेश्वर पांडेय आज JDU में होंगे शामिल, 5 बजे तय है कार्यक्रम Image Source : PTI

पटना: ऐच्छिक सेवानिवृति लेने वाले बिहार के पूर्व पुलिस महानिदेशक (Ex DGP) गुप्तेश्वर पांडेय JDU में शामिल हो गए है। उन्होनें पटना स्थित JDU के कार्यालय में JDU को ज्वाइन कर लिया है। सेवानिवृति होने के बाद से ही उनके राजनीति में आने की चर्चा चल रही थी और अब वह आज JDU में शामिल होने वाले हैं। इससे पहले उन्होंने शनिवार को राज्य के मुख्यमंत्री और JDU अध्यक्ष नीतीश कुमार से मुलाकात भी की थी।

इससे पहले गुप्तेश्वर पांडे ने बुधवार को कहा था कि ''मैं अभी किसी राजनीतिक दल में न शामिल हुआ हूं और न ही राजनीतिक व्यक्ति हूं। जब मैं तय करुंगा कि राजनीति में जाना और कौन दल में शामिल जाना है वह भी मैं बताउंगा।'' उन्होंने कहा था कि  ''मैं चुनाव लड़ुंगा, यह भी मैंने अभी कहां कहा है। बक्सर, बेगूसराय, जहानाबाद और वाल्मीकि नगर संसदीय क्षेत्र सहित कई जिलों के शुभचिंतकों का दबाव है।"

पांडेय ने कहा था "मैं सेवा के नियमों से बंधा हुआ नहीं, अब एक स्वतंत्र व्यक्ति हूं। मैं, यदि मैं चाहता हूं, तो देश के किसी भी अन्य नागरिक की तरह चुनाव लड़ सकता हूं। मैं वर्तमान में सैकड़ों लोगों से मिलने के लिए उत्सुक हूं।’’ ऐच्छिक सेवानिवृति ले चुके पूर्व पुलिस महानिदेशक ने कहा कि वह विभिन्न जिलों के अपने शुभचिंतकों से बात करेंगे। ‘‘उनसे बात करके तय करुंगा कि मुझे क्या करना है।'' 

नीतीश कुमार के बारे में पूछे जाने पर पांडेय ने कहा था कि वह प्रशासन एवं पुलिसिंग के मामले में बिल्कुल सख्त हैं। उनका वीजन बहुत स्पष्ट है। पुलिसिंग के मामले में वह न किसी प्रकार का नाजायज राजनीतिक हस्तक्षेप करते हैं और न कोई सत्तारुढ दल का व्यक्ति करे, उसे बर्दाश्त करते हैं। नीतीश कुमार की ऐसे तारीफ करने बाद से ही उनके JDU में जाने के कयास लगाए जाने लगे थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024