1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. बिहार विधान सभा चुनाव 2020
  4. Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020: गोपालगंज में कौन मारेगा बाजी? पिछली बार खिला था 'कमल'

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020: गोपालगंज में कौन मारेगा बाजी? पिछली बार खिला था 'कमल'

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 26, 2020 09:59 am IST,  Updated : Oct 26, 2020 09:59 am IST

 भारतीय जनता पार्टी ने एकबार फिर गोपालगंज विधानसभा सीट से सुभाष सिंह को अपना प्रत्याशी बनाया है जबकि कांग्रेस ने आसिफ गफूर पर दांव खेला है।

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020- India TV Hindi
Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020 Image Source : FILE

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव में दूसरे चरण की 94  सीटों के लिए उम्मीदवार मैदान में हैं। इन्हीं 94 सीटों में गोपालगंज सीट भी आती है जहां पर सीधी टक्कर भारतीय जनता पार्टी (BJP) कांग्रेस (INC)के बीच में है। भारतीय जनता पार्टी ने एकबार फिर गोपालगंज विधानसभा सीट से सुभाष सिंह को अपना प्रत्याशी बनाया है जबकि कांग्रेस ने आसिफ गफूर पर दांव खेला है।

पिछली बार गोपालगंज सीट पर भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी सुभाष सिंह और राष्ट्रीय जनता दल प्रत्याशी रियाजुल हक के बीच सीधी टक्कर हुई थी। पिछला चुनाव आरजेडी, जेडीयू और कांग्रेस साथ मिलकर लड़ी थी और इस सीट पर आरजेडी ने अपने उम्मीदवार को उतारा था। इसबार गोपालगंज की सीट महागठबंधन की ओर से कांग्रेस के खाते में दी गई है। 

2015 के बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान गोपालगंज सीट पर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी प्रत्याशी सुभाष सिंह की जीत हुई थी। उन्हें 78491 वोट मिले थे और उन्होंने आरजेडी के रियाजुल हक को 5074 वोटों से हराया था। रियाजुल हक को कुल 73417 वोट मिले थे। 2015 में इस सीट पर कुल 15 प्रत्याशी मैदान में थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024