1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. बिहार विधान सभा चुनाव 2020
  4. अपने विधायकों को लेकर नीतीश से मिलने पहुंचे जीतन मांझी, 4 सीटों पर मिली है जीत

अपने विधायकों को लेकर नीतीश से मिलने पहुंचे जीतन मांझी, 4 सीटों पर मिली है जीत

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 12, 2020 12:06 pm IST,  Updated : Nov 12, 2020 12:06 pm IST

बिहार विधानसभा चुनावों में जीतन राम मांझी की पार्टी की 4 सीटों पर जीत हुई है और उन्होनें भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में मिलकर चुनाव लड़ा था

जीतन राम मांझी की ...- India TV Hindi
जीतन राम मांझी की  पार्टी को बिहार में 4 सीटों पर जीत मिली है Image Source : FILE

पटना। हिंदुस्तान आवाम मोर्चा (HAM) के अध्यक्ष जीतन राम मांझी अपने चार विधायकों को साथ लेकर पटना में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से उनके आवास में मिलने के लिए पहुंचे हैं। इससे पहले उन्होंने पटना में अपनी पार्टी के विधायक दल की बैठक की है। बिहार विधानसभा चुनावों में जीतन राम मांझी की पार्टी की 4 सीटों पर जीत हुई है और उन्होनें भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में मिलकर चुनाव लड़ा था। मांझी ने इससे पहले लोकसभा चुनाव के दौरान राष्ट्रीय जनता दल के नेतृत्व वाले महागठबंधन में चुनाव लड़ा था लेकिन हार का सामना करना पड़ा था। 

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी आज पटना में अपनी पार्टी जनता दल यूनाइटेड के नव निर्वाचित विधायकों के साथ पटना स्थित JDU कार्यालय में बैठक करेंगे। यह बैठक और मुलाकात 3.30 बजे होगी। ऐसी संभावना जताई जा रही है कि बैठक में विधानसभा चुनाव हार चुके पार्टी नेता भी शामिल हो सकते हैं। बैठक और मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार विधानसभा चुनाव परिणाम को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दे सकते हैं। 

नीतीश कुमार ने अभी तक बिहार विधानसभा चुनाव परिणाम को लेकर खुलकर प्रतिक्रिया नहीं दी है। उन्होंने नतीजे घोषित होने के अगले दिन बुधवार शाम को सिर्फ एक ट्वीट किया था और जनता को नमन किया था साथ में सहयोग के लिए प्रधानमंत्री मोदी का भी धन्यवाद किया था। उस ट्वीट के अलवा नीतीश कुमार की चुनाव नतीजों को लेकर अभी तक चुप्पी बनी हुई है और उनकी चुप्पी को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024