1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. बिहार विधान सभा चुनाव 2020
  4. Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020: कटोरिया में बीजेपी की निक्की हेम्ब्रम और आरजेडी की स्वीटी सीमा हेम्ब्रम में सीधी टक्कर

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020: कटोरिया में बीजेपी की निक्की हेम्ब्रम और आरजेडी की स्वीटी सीमा हेम्ब्रम में सीधी टक्कर

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 13, 2020 08:42 am IST,  Updated : Oct 13, 2020 08:42 am IST

सीधी टक्कर भारतीय जनता पार्टी (BJP)और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के बीच में है। बीजेपी ने कटोरिया विधानसभा सीट से एक बार फिर निक्की हेम्ब्रम को अपना प्रत्याशी बनाया है जबकि आरजेडी ने मौजूदा विधायक स्वीटी सीमा हेम्ब्रम पर एक बार फिर दांव खेला है। 

Bihar vidhan sabha seat- India TV Hindi
Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020: कटोरिया में बीजेपी की निक्की हेम्ब्रम और आरजेडी की स्वीटी सीमा हेम्ब्रम में सीधी टक्कर Image Source : INDIA TV

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है और पहले चरण की 71 सीटों के लिए उम्मीदवार मैदान में हैं। इन्हीं 71 सीटों में कटोरिया विधानसभा सीट भी आती है जहां पर सीधी टक्कर भारतीय जनता पार्टी (BJP)और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के बीच में है। बीजेपी ने कटोरिया विधानसभा सीट से एक बार फिर निक्की हेम्ब्रम को अपना प्रत्याशी बनाया है जबकि आरजेडी ने मौजूदा विधायक स्वीटी सीमा हेम्ब्रम पर एक बार फिर दांव खेला है। 

2015 के बिहार विधानसभा चुनाव में कटोरिया सीट पर आरजेडी प्रत्याशी स्वीटी सीमा हेम्ब्रम की जीत हुई थी। उन्हें कुल 54760 वोट मिले थे और उन्होंने बीजेपी प्रत्याशी निक्की हेम्ब्रम को 10337 वोटों से हराया था। निक्की हेम्ब्रम को कुल 44423 वोट मिले थे। 2015 में इस सीट पर कुल 9 प्रत्याशी मैदान में थे।

बिहार की 243 सदस्यीय विधानसभा के लिए तीन चरणों में होने वाले चुनाव के लिए मतदान 28 अक्टूबर, तीन नवंबर और सात नवंबर होगा जबकि मतगणना 10 नवंबर होगी। पहले चरण में 28 नवंबर को 71 विधानसभा सीटों के लिए मतदान होगा जबकि दूसरे चरण में तीन नवंबर को 94 सीटों के लिए और आखिरी चरण में सात नवंबर को 78 सीटों के लिए मतदान होगा। इस चुनाव में राजद जहां कांग्रेस और वामपंथी दलों के साथ चुनावी मैदान में उतरा है वहीं भाजपा और जदयू सहित चार दल मिलकर चुनावी मैदान में ताल ठोंक रहे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024