1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. बिहार विधान सभा चुनाव 2020
  4. Minapur Election Result: मीनापुर से RJD के राजीव कुमार विजयी, JDU प्रत्याशी को 15 हजार वोट से हराया

Minapur Election Result: मीनापुर से RJD के राजीव कुमार विजयी, JDU प्रत्याशी को 15 हजार वोट से हराया

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 10, 2020 12:48 pm IST,  Updated : Nov 10, 2020 09:22 pm IST

Bihar Election Result: पिछली बार मीनापुर विधानसभा सीट राष्ट्रीय जनता दल के खाते में गई थी और दूसरे नंबर पर भाजपा का प्रत्याशी रहा था।

Minapur Election Result: मीनापुर सीट पर शुरू हुई मतगणना, जानिए JDU और RJD में कौन आगे- India TV Hindi
Minapur Election Result: मीनापुर सीट पर RJD की जीत Image Source : INDIA TV

नई दिल्ली। मीनापुर में के नतीजों का ऐलान हो गया है यहां से राष्ट्रीय जनता दल के राजीव कुमार विजयी घोषित हुए हैं। उन्होने जनता दल यूनाइटेड को प्रत्याशी को 15512 वोट से हराया है। अंतिम नतीजों के मुताबित राजीव कुमार को कुल 60018 वोट मिले हैं। वहीं जनता दल यूनाइटेड के मनोज कुमार को 44506 और लोक जनशक्ति पार्टी के अजय कुमार को 43496 वोट मिले हैं। सीट से कुल 20 उम्मीदवार खड़े हुए थे, जिसमें से 7 निर्दलीय थे।

2015 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के साथ लोकजनशक्ति पार्टी, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा तथा राष्ट्रीय लोकसमता पार्टी के बीच गठबंधन था जबकि दूसरी तरफ जनता दल यूनाइटेड, राष्ट्रीय जनता दल और कांग्रेस का गठबंधन था। लेकिन इस बार समीकरण बदल गए हैं और एक तरफ भाजपा तथा जनता दाल यूनाइटेड का गठबंधन है और दूसरी तरफ कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल का। लोक जनशक्ति पार्टी ने अकेले चुनाव लड़ा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024