1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. बिहार विधान सभा चुनाव 2020
  4. Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020: मीनापुर में कौन मारेगा बाजी, पिछली बार आरजेडी की हुई थी जीत

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020: मीनापुर में कौन मारेगा बाजी, पिछली बार आरजेडी की हुई थी जीत

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 21, 2020 11:45 am IST,  Updated : Oct 21, 2020 11:45 am IST

बिहार विधानसभा चुनाव में दूसरे चरण की 94  सीटों के लिए उम्मीदवार मैदान में हैं। इन्हीं 94 सीटों में मीनापुर सीट भी आती है जहां पर सीधी टक्कर जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) और राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के बीच में है। 

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020- India TV Hindi
Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020 Image Source : PTI

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव में दूसरे चरण की 94  सीटों के लिए उम्मीदवार मैदान में हैं। इन्हीं 94 सीटों में मीनापुर सीट भी आती है जहां पर सीधी टक्कर जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) और राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के बीच में है। जेडीयू ने मीनापुर विधानसभा सीट से मनोज कुमार को अपना प्रत्याशी बनाया है जबकि आरजेडी ने एक बार फिर से पिछली बार के विजेता राजीव कुमार पर दांव खेला है।

पिछली बार मीनापुर सीट पर आरजेडी प्रत्याशी राजीव कुमार और भाजपा प्रत्याशी अजय कुमार के बीच टक्कर थी,  पिछली बार आरजेडी और जेडीयू ने मिलकर चुनाव लड़ा था ऐसे में जेडीयू का प्रत्याशी नहीं था। लेकिन इस बार भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन की ओर से जेडीयू को यह सीट दी गई है। जेडीयू ने मनोज कुमार को अपना उम्मीदवार बनाया है।

2015 के बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान मीनापुर सीट पर आरजेडी प्रत्याशी राजीव कुमार की जीत हुई थी उन्हें 80790  वोट मिले थे और उन्होंने भाजपा प्रत्याशी अजय कुमार को 23,940 वोटों से हराया था। अजय कुमार को कुल 56,850 वोट मिले थे। 2015 में इस सीट पर कुल 16 प्रत्याशी मैदान में थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024