1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. बिहार विधान सभा चुनाव 2020
  4. Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020: नौतन में पिछली बार खिला था कमल, जानिए अब क्या हैं समीकरण

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020: नौतन में पिछली बार खिला था कमल, जानिए अब क्या हैं समीकरण

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 21, 2020 01:29 pm IST,  Updated : Oct 21, 2020 01:29 pm IST

नौतन विधानसभा सीट पर सीधी टक्कर एनडीए की ओर से बीजेपी प्रत्याशी और और महागठबंधन की ओर से कांग्रेस ने अपना उम्मीदवार उतारा है।

Bihar Vidhan Sabha- India TV Hindi
Bihar Vidhan Sabha Image Source : PTI

पटना: बिहार एक बार फिर सरकार चुनने जा रहा है। अगले हफ्ते से विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान शुरू होना है। वहीं दूसरे चरण में 3 नवंबर को 94 सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे। दूसरे चरण में जिस सीट पर सभी की नजर होगी उसमें नौतन विधानसभा सीट सबसे अहम है। यहां पर सीधी टक्कर एनडीए की ओर से बीजेपी प्रत्याशी और और महागठबंधन की ओर से कांग्रेस ने अपना उम्मीदवार उतारा है। यहां भाजपा ने नौतन विधानसभा सीट से पिछली बार के विजेता नारायण प्रसाद को अपना प्रत्याशी बनाया हुआ है जबकि कांग्रेस ने शेख मो. कामरान पर दांव खेला है।

पिछली बार नौतन सीट पर चुनावी नतीजों की बात करें तो यहां भाजपा के प्रत्याशी नारायण प्रसाद ने जीत दर्ज की थी। यहां नारायण प्रसादी की सीधी टक्कर जदयू के बैद्यनाथ महतो से थी।  पिछली बार बीजेपी और एलजेपी ने पिछली बार मिलकर चुनाव लड़ा था। लेकिन इस बार बीजेपी के नेतृत्व वाले गठबंधन में एलजेपी शामिल नहीं है। वहीं नौतन में जहां भाजपा के सामने जदयू थी, वहीं इस बार ये दोनों मिल कर चुनाव लड़ रहे हैं। 

2015 के बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान नौतन सीट पर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी नारायण प्रसाद की जीत हुई थी। उन्हें 44 प्रतिशत मतों के साथ 66,697 वोट मिले थे और उन्होंने जनता दल यूनाइटेड के प्रत्याशी बैद्यनाथ महतो को करीब 14 हजार मतों से हराया था। महतो को 52362 मत मिले थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024