1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. बिहार विधान सभा चुनाव 2020
  4. Paliganj Election Result: पालीगंज में CPI M-L के संदीप सौरभ आगे, JDU की जय वर्धन यादव पीछे

Paliganj Election Result: पालीगंज में CPI M-L के संदीप सौरभ आगे, JDU की जय वर्धन यादव पीछे

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 10, 2020 10:39 am IST,  Updated : Nov 10, 2020 08:04 pm IST

Bihar Election Result: पिछली बार पालीगंज सीट पर RJD प्रत्याशी जय वर्धन यादव और BJP के प्रत्याशी राम जन्म शर्मा के बीच टक्कर थी। तब इस सीट से JDU ने अपना उम्मीदवार नहीं उतारा था क्योंकि उस वक्त JDU, RJD और कांग्रेस ने साथ मिलकर चुनाव लड़ा था।

Paliganj Seat Election Result- India TV Hindi
Paliganj Seat Election Result Jai Vardhan Yadav Sandeep Saurav JDU CPI ML 

पटना। बिहार की पालीगंज विधानसभा सीट पर वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है, इस सीट पर बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण यानि 28 अक्तूबर को मतदान हुआ था। चुनाव आयोग के मुताबिक पालीगंज सीट पर 54.82  प्रतिशत मतदान रिकॉर्ड किया गया है जिसे एक अच्छा प्रतिशत माना जा रहा है, पहले चरण में कुल मतदान प्रतिशत 55.7 प्रतिशत दर्ज किया गया था। पालीगंज विधानसभा सीट पर हुए चुनाव में कुल 25 प्रत्याशियों ने अपनी उम्मीदवारी पेश की थी। पालीगंज विधानसभा सीट पर सीधी टक्कर JDU और CPI (M-L) के बीच में है। JDU ने पालीगंज विधानसभा सीट से जय वर्धन यादव को अपना प्रत्याशी बनाया हुआ है जबकि CPI (M-L) ने संदीप सौरभ को अपना उम्मीदवार बनाया है।

पालीगंज सीट पर वोटों की गिनती जारी है और शुरुआती रुझान CPI (M-L) के संदीप सौरभ आगे चल रहे हैं। वह JDU की जय वर्धन यादव से 28217 वोटों से आगे चल रहे हैं। वहीं लोक जन शक्ति पार्टी उषा विद्यार्थी काफी पीछे है।

2015 के बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान पालीगंज सीट पर RJD प्रत्याशी जय वर्धन यादव की जीत हुई थी। उन्हें 65932 वोट मिले थे और उन्होंने BJP के प्रत्याशी राम जन्म शर्मा हराया था। राम जन्म शर्मा को 41479 वोट ही मिले थे। 2015 में इस सीट पर कुल 16 उम्मीदवारों ने नामांकन भरा था, जिनमें से एक का नामांकन रद्द हो गए थे और एक ने अपना नामांकन वापस ले लिया था। इस सीट पर कुल 146255 लोगों ने वोट किया था। 2015 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के साथ लोकजनशक्ति पार्टी, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा तथा राष्ट्रीय लोकसमता पार्टी के बीच गठबंधन था जबकि दूसरी तरफ जनता दल यूनाइटेड, राष्ट्रीय जनता दल और कांग्रेस का गठबंधन था। लेकिन इस बार समीकरण बदल गए हैं और एक तरफ भाजपा तथा जनता दाल यूनाइटेड का गठबंधन है और दूसरी तरफ कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल का। लोक जनशक्ति पार्टी अकेले चुनाव लड़ रही है तथा कई अन्य दल भी अलग अलग मैदान में हैं।

पुष्पम प्रिया का बड़ा आरोप, कहा-EVM हैक हो रही है और प्लूरल्स पार्टी के वोट BJP के खाते में जुड़ रहे हैं

Jale vidhan sabha chunav result: जाले में बीपेजी के जिवेश कुमार 21796 वोटों से जीते, कांग्रेस के मशकूर उस्मानी को हराया

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024