1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. बिहार विधान सभा चुनाव 2020
  4. आज बिहार में गरजेंगे पीएम नरेंद्र मोदी, चार रैलियों को करेंगे संबोधित

आज बिहार में गरजेंगे पीएम नरेंद्र मोदी, चार रैलियों को करेंगे संबोधित

 Written By: Bhasha
 Published : Oct 31, 2020 10:23 pm IST,  Updated : Nov 01, 2020 07:39 am IST

प्रधानमंत्री रविवार को अपने रैली संबोधन की शुरुआत प्रदेश की मुख्य विपक्षी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख लालू प्रसाद के राजनीतिक गढ़ छपरा से करेंगे। इसमें कहा गया है कि छपरा के बाद वह समस्तीपुर जाएंगे और वहां के हाउसिंग बोर्ड मैदान में एक जनसभा को संबोधित करेंगे।

PM Narendra Modi to address four rallies in bihar । रविवार को बिहार में गरजेंगे पीएम नरेंद्र मोदी, च- India TV Hindi
PM Narendra Modi to address four rallies in bihar । रविवार को बिहार में गरजेंगे पीएम नरेंद्र मोदी, चार रैलियों को करेंगे संबोधित Image Source : PTI

पटना. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रदेश में चार रैलियों को संबोधित करेंगे। भाजपा के प्रदेश मुख्यालय से प्राप्त जानकारी के मुताबिक मोदी रविवार को छपरा, समस्तीपुर, मोतिहारी और बगहा में अलग अलग रैलियों को संबोधित करेंगे।

प्रधानमंत्री रविवार को अपने रैली संबोधन की शुरुआत प्रदेश की मुख्य विपक्षी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख लालू प्रसाद के राजनीतिक गढ़ छपरा से करेंगे। इसमें कहा गया है कि छपरा के बाद वह समस्तीपुर जाएंगे और वहां के हाउसिंग बोर्ड मैदान में एक जनसभा को संबोधित करेंगे।

जानकारी के अनुसार इसके बाद प्रधानमंत्री मोतिहारी के गांधी मैदान में और​ फिर बगहा के बाबा भूतनाथ कॉलेज मैदान में एक रैली को संबोधित करने के साथ ही रविवार को वह प्रदेश में अपने प्रचार अभियान का समापन करेंगे।

बिहार में भाजपा की सहयोगी जद यू के सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समस्तीपुर और बगहा की बैठकों में मोदी के साथ मंच साझा करेंगे । बिहार विधानसभा के दूसरे चरण के लिये रविवार की शाम को चुनाव प्रचार समाप्त होगा और तीन नवंबर को मतदान होगा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024