1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. बिहार विधान सभा चुनाव 2020
  4. बिहार विधानसभा चुनाव: CM नीतीश के खिलाफ पटना की सड़कों पर लगाए गए पोस्टर

बिहार विधानसभा चुनाव: CM नीतीश के खिलाफ पटना की सड़कों पर लगाए गए पोस्टर

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 23, 2020 09:07 am IST,  Updated : Sep 23, 2020 03:17 pm IST

बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान अभी नहीं हुआ है लेकिन पटना की सड़कों पर सियासी पोस्टरों का खेल शुरू हो गया है। पटना में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और भाजपा के खिलाफ पोस्टर चिपकाए गए हैं।

Nitish poster- India TV Hindi
बिहार विधानसभा चुनाव: CM नीतीश के खिलाफ पटना की सड़कों पर लगाए गए पोस्टर  Image Source : ANI/TWITTER

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान अभी नहीं हुआ है लेकिन पटना की सड़कों पर सियासी पोस्टरों का खेल शुरू हो गया है। पटना में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और भाजपा के खिलाफ पोस्टर चिपकाए गए हैं। इस पोस्टर में भाजपा-जेडीयू गठबंधन पर भी सवाल उठाया गया है।

पटना की सड़कों के किनारे बुधवार को कई पोस्टर लगाए गए है, जो आने-जाने वाले लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। यह पोस्टर किसने लगाया है इसका उल्लेख तो इस पोस्टर में नहीं किया गया है, लेकिन इस पोस्टर के जरिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा गया है।

पोस्टर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तस्वीर है। पोस्टर में प्रधानमंत्री को यह कहते दिखाया गया है, नीतीश कुमार के डीएनए में ही गड़बड है। मारते रहे पलटी, नीतीश की हर बात कच्ची।''

इसके अलावा एक और पोस्टर लगाया गया है। इस पोस्टर में भी प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की तस्वीर है। जिसमें बिहार की जनता को यह बोलते दिखाया गया है कि भाजपा को तो बिहार की जनता विपक्ष में बैठाई थी, फिर आप सत्ता में कैसे पहुंच गए।

उल्लेखनीय है कि इसके पहले सत्ता पक्ष के समर्थन में लगाए गए पोस्टरों में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद और उनके परिवार को बिहार पर भार बताते हुए तंज कसा गया था।

इनपुट-आईएएनएस

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024