1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. बिहार विधान सभा चुनाव 2020
  4. Rajpur Election Result: राजपुर में कांग्रेस से विश्वनाथ राम आगे, JDU के संतोष कुमार निराला पीछे

Rajpur Election Result: राजपुर में कांग्रेस से विश्वनाथ राम आगे, JDU के संतोष कुमार निराला पीछे

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 10, 2020 10:41 am IST,  Updated : Nov 10, 2020 08:03 pm IST

Bihar Election Result: पिछले विधानसभा चुनाव में राजपुर सीट पर जदयू के संतोष कुमार निराला ने भारतीय जनता पार्टी के विश्वनाथ राम को 32 हजार वोटों से मात दी थी।

Rajpur Election Result- India TV Hindi
Rajpur Election Result

पटना। बिहार की राजपुर विधानसभा सीट पर वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है, इस सीट पर बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण यानि 28 अक्तूबर को मतदान हुआ था। चुनाव आयोग के मुताबिक राजपुर सीट पर 56.67 प्रतिशत मतदान रिकॉर्ड किया गया है जिसे एक औसत प्रतिशत माना जा रहा है, पहले चरण में कुल मतदान प्रतिशत 55.7 प्रतिशत दर्ज किया गया था। राजपुर विधानसभा सीट पर हुए चुनाव में कुल 14 प्रत्याशियों ने अपनी उम्मीदवारी पेश की थी। राजपुर विधानसभा सीट पर सीधी टक्कर नीतीश कुमार की पार्टी जदयू और कांग्रेस पार्टी के बीच में है। जनता दल यूनाइटेड ने राजपुर विधानसभा सीट से संतोष कुमार निराला को अपना प्रत्याशी बनाया हुआ है जबकि कांग्रेस ने इसबार विश्वनाथ राम पर दांव खेला है।

राजपुर सीट पर वोटों की गिनती जारी है और शुरुआती रुझान में कांग्रेस के विश्वनाथ राम आगे चल रहे हैं। वह  जनता दल यूनाइटेड के संतोष कुमार निराला से 20253 वोटों से आगे चल रहे हैं। 

पिछले विधानसभा चुनाव में राजपुर सीट पर जदयू के संतोष कुमार निराला ने भारतीय जनता पार्टी के विश्वनाथ राम को 32 हजार वोटों से मात दी थी। पिछले चुनाव में यहां जदयू को 83755 वोट मिले थे, जबकि भाजपा को 51196 वोट हासिल हुए थे। 2015 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के साथ लोकजनशक्ति पार्टी, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा तथा राष्ट्रीय लोकसमता पार्टी के बीच गठबंधन था जबकि दूसरी तरफ जनता दल यूनाइटेड, राष्ट्रीय जनता दल और कांग्रेस का गठबंधन था। लेकिन इस बार समीकरण बदल गए हैं और एक तरफ भाजपा तथा जनता दाल यूनाइटेड का गठबंधन है और दूसरी तरफ कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल का। लोक जनशक्ति पार्टी अकेले चुनाव लड़ रही है तथा कई अन्य दल भी अलग अलग मैदान में हैं।

Hayaghat Election Result: हायाघाट विधानसभा सीट में आरजेडी प्रत्याशी भोला यादव आगे, बीजेपी पीछे

Jale vidhan sabha chunav result: जाले में बीपेजी के जिवेश कुमार आगे, कांग्रेस के मशकूर अहमद उस्मानी पीछे

Saharsa Election Result: सहरसा में बीजेपी के आलोक रंजन आगे, आरजेडी की लवली आनंद पीछे

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024