1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. बिहार विधान सभा चुनाव 2020
  4. Sikta Election Result: सिकटा सीट पर निर्दलीय दिलीप वर्मा ने बनाई बढ़त

Sikta Election Result: सिकटा सीट पर निर्दलीय दिलीप वर्मा ने बनाई बढ़त

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 10, 2020 11:32 am IST,  Updated : Nov 10, 2020 03:27 pm IST

Sikta Vidhan Sabha Chunav Result: पिछली बार सिकटा विधानसभा सीट जेडीयू के खाते में गई थी और दूसरे नंबर पर बीजेपी का प्रत्याशी रहा था।

bihar Election 2020- India TV Hindi
बिहार चुनाव 2020 Image Source : INDIA TV

पटना: बिहार की सिकटा विधानसभा सीट पर वोटों की गिनती जारी है। इस सीट पर बिहार विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण यानी 7 नवंबर को मतदान हुआ था।  सिकटा विधानसभा सीट पर मुख्य मुकाबला जनता दल (यूनाइटेड) के खुर्शीद फिरोज अहमद और सीपीआई-एमएल के बीरेंद्र प्रसाद गुप्ता के बीच था लेकिन बाजी पलटते हुए निर्दलीय प्रत्याशी दिलीप वर्मा सबसे आगे चल रहे हैं। 

सिकटा सीट पर निर्दलीय दिलीप वर्मा सीपीआई-एमएल के बीरेंद्र प्रसाद गुप्ता से 4877 मतों से आगे चल रहे हैं।

2015 के बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान सिकटा विधानसभा सीट पर जनता दल (यूनाइटेड) की जीत हुई थी। उस समय जेडीयू ने खुर्शीद फिरोज अहमद को मैदान में उतारा था और उन्हें 69870 वोट प्राप्त हुए थे। 2015 में दूसरे नंबर पर इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) प्रत्याशी दिलीप वर्मा रहे थे जिन्हें 67035 वोट प्राप्त हुए थे।

2015 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के साथ लोकजनशक्ति पार्टी, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा तथा राष्ट्रीय लोकसमता पार्टी के बीच गठबंधन था जबकि दूसरी तरफ जनता दल यूनाइटेड, राष्ट्रीय जनता दल और कांग्रेस का गठबंधन था लेकिन इस बार समीकरण बदल गए हैं और एक तरफ बीजेपी तथा जनता दाल यूनाइटेड का गठबंधन है और दूसरी तरफ कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल का। लोक जनशक्ति पार्टी अकेले चुनाव लड़ रही है तथा कई अन्य दल भी अलग अलग मैदान में हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024