1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. बिहार विधान सभा चुनाव 2020
  4. Sikti Election Result: सिकटी में वोटों की गिनती जारी, जानें BJP और RJD में कौन आगे

Sikti Election Result: सिकटी में वोटों की गिनती जारी, जानें BJP और RJD में कौन आगे

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 10, 2020 12:08 pm IST,  Updated : Nov 10, 2020 03:04 pm IST

Bihar Election Result: 2015 के विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी विजय कुमार मंडल ने जीत दर्ज की थी।

Sikti Seat Election Result, Vijay Kumar Mandal, Shatrughan Prasad Suman, RJD, BJP- India TV Hindi
2015 के विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी विजय कुमार मंडल ने जीत दर्ज की थी। Image Source : INDIA TV

सिकटी: बिहार विधानसभा चुनावों के लिए वोटों की गिनती जारी है, राज्य की सिकटी विधानसभा सीट पर भी मतगणना चल रही है। इस विधानसभा सीट पर चुनावों के तीसरे एवं अंतिम चरण के अंतर्गत 7 नवंबर को वोट डाले गए थे। सिकटी विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी ने विजय कुमार मंडल को मैदान में उतारा है, जबकि राष्ट्रीय जनता दल ने शत्रुघन प्रसाद सुमन पर दांव खेला है। 

ताजा रुझानों के मुताबिक इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार विजय कुमार मंडल अपने निकटतम प्रतिद्वंदी से आगे चल रहे हैं। विजय कुमार मंडल को अभी तक 25551 वोट मिले हैं जबकि उनके प्रतिद्वंदी और राष्ट्रीय जनता दल के उम्मीदवार शत्रुघन प्रसाद सुमन के खाते में 15078 वोट आए हैं।

2015 के विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी विजय कुमार मंडल ने जीत दर्ज की थी। उन चुनावों में मंडल को 76995 लोगों ने वोट दिया था, जबकि जनता दल युनाइटेड के प्रत्याशी रहे शत्रुघन प्रसाद सुमन के खाते में 6889 वोट आए थे। इन दोनों उम्मीदवारों के अलावा बाकी सभी प्रत्याशियों की जमानत भी जब्त हो गई थी। वहीं, नोटा चौथे नंबर पर रहा था और उसके खाते में कुल 4052 वोट आए थे। 2015 के विधानसभा चुनावों में सिकटी विधानसभा सीट पर कुल 12 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024