1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. बिहार विधान सभा चुनाव 2020
  4. BJP वालों के लिए पहले महंगाई 'डायन' थी, अब 'भौजाई' बन गई: तेजस्वी

BJP वालों के लिए पहले महंगाई 'डायन' थी, अब 'भौजाई' बन गई: तेजस्वी

 Reported By: IANS
 Published : Oct 31, 2020 07:51 am IST,  Updated : Oct 31, 2020 07:51 am IST

बिहार चुनाव में विपक्षी दलों के गठबंधन के मुख्यमंत्री उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने शुक्रवार को प्याज और आलू की कीमतों में हुई वृद्धि को लेकर बीजेपी पर जबरदस्त सियासी हमला बोला है। उन्होंने भाजपा के नेताओं पार कटाक्ष करते हुए कहा कि महंगाई पहले इनके लिए 'डायन' थी लेकिन अब 'भौजाई' बन गई है।

Tejashwi Yadav- India TV Hindi
Tejashwi Yadav Image Source : PTI

पटना: बिहार चुनाव में विपक्षी दलों के गठबंधन के मुख्यमंत्री उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने शुक्रवार को प्याज और आलू की कीमतों में हुई वृद्धि को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर जबरदस्त सियासी हमला बोला है। उन्होंने भाजपा के नेताओं पार कटाक्ष करते हुए कहा कि महंगाई पहले इनके लिए 'डायन' थी लेकिन अब 'भौजाई' बन गई है।

तेजस्वी ने शुक्रवार को अपन सभी चुनावी सभाओं में प्याज की कीमतों में हुई वृद्धि को लेकर भाजपा और जदयू को घेरने की कोशिश की। समस्तीपुर के हसनपुर में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्याज का दाम अब शतक लगा रहा है जबकि आलू अर्द्धशतक बना चुका है। भाजपा के लोग पहले प्याज की बढ़ी कीमत पर प्याज का माला पहनकर 'महंगाई डायन खाए जात है' गाते थे, लेकिन अब लगता है कि महंगाई इनकी 'भौजाई' हो गई है।

बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर भी लिखा, "महंगाई ने आम आदमी का जीना मुहाल कर दिया है। प्याज ने शतक लगा दिया है। भाजपा वालों के लिए पहले महंगाई डायन थी, अब भौजाई है। डबल इंजन सरकार महंगाई, बेरोजगारी और गरीबी पर विमर्श ही नहीं करना चाहती।"

तेजस्वी लगातार नीतीश सरकार पर विभिन्न मुद्दों को लेकर निशाना साध रहे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024