1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. बिहार विधान सभा चुनाव 2020
  4. बाल बाल बचे केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद, हादसे का शिकार हुआ हेलिकॉप्टर

बाल बाल बचे केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद, हादसे का शिकार हुआ हेलिकॉप्टर

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 17, 2020 08:39 pm IST,  Updated : Oct 17, 2020 08:39 pm IST

बिहार चुनाव के बीच पटना एयरपोर्ट के स्टेट हैंगर पर बड़ा हादसा होने का मामला सामने आया है जिसमें केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद, बिहार के स्वास्थ मंत्री मंगल पांडेय और जल संसाधन मंत्री संजय झा बाल-बाल बच गए।

Union minister Ravi Shankar Prasad's chopper blades break at Patna airport- India TV Hindi
Union minister Ravi Shankar Prasad's chopper blades break at Patna airport Image Source : PTI

पटना: बिहार चुनाव के बीच पटना एयरपोर्ट के स्टेट हैंगर पर बड़ा हादसा होने का मामला सामने आया है जिसमें केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद, बिहार के स्वास्थ मंत्री मंगल पांडेय और जल संसाधन मंत्री संजय झा बाल-बाल बच गए। जमुई से लौटने के बाद पटना एयरपोर्ट पर पार्किंग के दौरान   रविशंकर प्रसाद और मंगल पांडेय के हेलीकॉप्टर का विंग पार्किंग शेड से टकरा गया। विमान में रविशंकर प्रसाद और मंगल पांडे दोनों बैठे थे। दोनों सुरक्षित हैं।

बिहार विधानसभा में कुल 243 सीटें हैं। गठबंधन के तौर पर राष्‍ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के पास 130 सीटें हैं।

इनमें जेडीयू के पास 69, बीजेपी के पास 54 तथा एलपेजी के पास दो सीटें हैं। हिंदुस्‍तानी अवाम मोर्चा के पास एक सीट है। विपक्षी महागठबंधन के पास कुल 101 सीटें हैं, जिनमें सर्वाधिक 73 आरजेडी के पास है। कांग्रेस के पास 23 सीटें हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024