1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. बिहार विधान सभा चुनाव 2020
  4. Valmiki Nagar Election Result: वाल्मीकि नगर सीट पर जनता दल के धीरेंद्र प्रताप सिंह आगे

Valmiki Nagar Election Result: वाल्मीकि नगर सीट पर जनता दल के धीरेंद्र प्रताप सिंह आगे

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 10, 2020 11:38 am IST,  Updated : Nov 10, 2020 03:33 pm IST

Valmiki Nagar vidhan Sabha chunav Result: पिछली बार वाल्मीकि नगर विधानसभा सीट निर्दलीय प्रत्याशी के खाते में गई थी और दूसरे नंबर पर कांग्रेस का प्रत्याशी रहा था।

Valmiki Nagar Seat Election Result- India TV Hindi
Valmiki Nagar Seat Election Result Image Source : INDIA TV

पटना: बिहार की वाल्मीकि नगर विधानसभा सीट पर वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है। इस सीट पर बिहार विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण यानी 7 नवंबर को मतदान हुआ था।  वाल्मीकि नगर विधानसभा सीट पर मुख्य मुकाबला जनता दल (यूनाइटेड) के धीरेंद्र प्रताप सिंह और कांग्रेस के राजेश सिंह के बीच है। 

वाल्मीकि नगर सीट पर वोटों की गिनती शुरु हो गई है और शुरुआती रुझान में जनता दल (यूनाइटेड) के धीरेंद्र प्रताप सिंह आगे चल रहे हैं।  धीरेंद्र प्रताप सिंह  कांग्रेस प्रत्याशी राजेश सिंह से 8217 मतों से आगे चल रहे हैं।

2015 के बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान वाल्मीकि नगर विधानसभा सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी की जीत हुई थी। उस समय धीरेंद्र प्रताप सिंह निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर मैदान में उतारे थे और उन्हें 66860 वोट प्राप्त हुए थे। 2015 में दूसरे नंबर पर इस सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी इरशाद हुसैन रहे थे जिन्हें 33280 वोट प्राप्त हुए थे।

2015 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के साथ लोकजनशक्ति पार्टी, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा तथा राष्ट्रीय लोकसमता पार्टी के बीच गठबंधन था जबकि दूसरी तरफ जनता दल यूनाइटेड, राष्ट्रीय जनता दल और कांग्रेस का गठबंधन था लेकिन इस बार समीकरण बदल गए हैं और एक तरफ बीजेपी तथा जनता दाल यूनाइटेड का गठबंधन है और दूसरी तरफ कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल का। लोक जनशक्ति पार्टी अकेले चुनाव लड़ रही है तथा कई अन्य दल भी अलग अलग मैदान में हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024