1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. बिहार विधान सभा चुनाव 2020
  4. बिहार चुनावों में BJP की ‘हार’ को लेकर कांग्रेस नेता चिदंबरम ने दिया बड़ा बयान

बिहार चुनावों में BJP की ‘हार’ को लेकर कांग्रेस नेता चिदंबरम ने दिया बड़ा बयान

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 01, 2020 08:35 pm IST,  Updated : Nov 01, 2020 08:35 pm IST

बिहार में चल रहे विधानसभा चुनावों के बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम ने रविवार को बेहद महत्वपूर्ण बयान दिया है।

Chidambaram, Chidambaram BJP, Chidambaram Bihar, Chidambaram Bihar Elections- India TV Hindi
बिहार में चल रहे विधानसभा चुनावों के बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम ने रविवार को बेहद महत्वपूर्ण बयान दिया है। Image Source : PTI FILE

नई दिल्ली: बिहार में चल रहे विधानसभा चुनावों के बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम ने रविवार को बेहद महत्वपूर्ण बयान दिया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री चिदंबरम ने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनावों के बाद के सर्वेक्षणों से पता चलता है कि भारतीय जनता पार्टी को हराया जा सकता है। उन्होंने साथ ही कहा कि उम्मीद है कि बिहार के परिणाम में ये बात साबित होगी। चिदंबरम ने अपनी बात के समर्थन में बीजेपी के 2019 के लोकसभा चुनावों, और बाद में उन्हीं सीटों पर हुए विधानसभा चुनावों के आंकड़ों को रखा था।

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने दिए ये आंकड़े

चिदंबरम ने कहा, ‘कौन कहता है कि भारतीय जनता पार्टी को हराया नहीं जा सकता? विपक्षी दलों को विश्वास होना चाहिए कि वे बीजेपी को हरा सकते हैं। मुझे उम्मीद है कि बिहार में यह बात साबित होगी।’ एक अन्य पोस्ट में पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘2019 के लोकसभा चुनावों में, भाजपा उम्मीदवारों ने 381 विधानसभा क्षेत्रों में से 319 में जीत दर्ज की थी। बाद में विधानसभा चुनाव और उपचुनाव के दौरान बीजेपी ने 381 विधानसभा क्षेत्रों में से केवल 163 सीटें ही जीतीं। चिदंबरम महाराष्ट्र, झारखंड और हरियाणा में विधानसभा चुनावों के नतीजों का जिक्र कर रहे थे।’

बिहार में 10 नवंबर को होगी मतगणना
बता दें कि बिहार में दूसरे चरण के चुनाव के लिए प्रचार अभियान रविवार को थम गया। एक तरफ जहां बीजेपी-जेडीयू की अगुवाई वाला एनडीए सत्ता में एक बार फिर वापसी की राह देख रही है, वहीं आरजेडी के नेतृत्व वाला महागठबंधन सीएम नीतीश कुमार की सत्ता का खात्मा करना चहता है। बिहार की 243 विधानसभा सीटों के लिए 3 चरणों में चुनाव हो रहे हैं। सूबे में पहले चरण का चुनाव 28 अक्टूबर को हुआ था। दूसरे चरण में 94 सीटों के लिए मतदान 3 नवंबर को होने वाला है। तीसरे और अंतिम चरण में 78 सीटों के लिए 7 नवंबर को मतदान होगा, और मतगणना 10 नवंबर को होगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024