1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. बिहार विधान सभा चुनाव 2020
  4. बसपा गठबंधन को भी एक मौका दे बिहार की जनता: मायावती

बसपा गठबंधन को भी एक मौका दे बिहार की जनता: मायावती

 Reported By: Bhasha
 Published : Nov 01, 2020 02:33 pm IST,  Updated : Nov 01, 2020 02:33 pm IST

बसपा अध्यक्ष मायावती ने बिहार में हो रहे विधानसभा चुनाव में जनता से अपनी पार्टी के गठबंधन को मौका देने की अपील की है।

Mayawati- India TV Hindi
Mayawati Image Source : FILE PHOTO

लखनऊ: बसपा अध्यक्ष मायावती ने बिहार में हो रहे विधानसभा चुनाव में जनता से अपनी पार्टी के गठबंधन को मौका देने की अपील की है। मायावती ने रविवार को किए गए सिलसिलेवार ट्वीट में कहा "बिहार विधानसभा आम चुनाव के अंतर्गत दूसरे चरण में 94 सीटों पर प्रचार की प्रक्रिया आज समाप्त होने के साथ ही तीन नवंबर को मतदान पर समग्र ध्यान केन्द्रित है। मतदाताओं से अपील है कि उन्होंने जद-यू और राजद गठबंधन की सरकारों को बहुत आजमाया है। अब हमारे नए गठबंधन को एक मौका जरूर दें।"

गौरतलब है कि बिहार की 80 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ रही बसपा ने राष्ट्रीय लोक समाज पार्टी से गठबंधन किया है। मायावती ने आगामी तीन नवंबर को उत्तर प्रदेश की सात और मध्य प्रदेश की 28 विधानसभा सीटों के लिए हो रहे उपचुनाव में भी जनता से बसपा को जीत दिलाकर विरोधियों को सही राजनीतिक संदेश देने की अपील की है।

उन्होंने ट्वीट कर कहा, "उत्तर प्रदेश की सात और मध्य प्रदेश की 28 विधानसभा सीटों के लिए हो रहे उपचुनाव हेतु प्रचार की आज समाप्ति के साथ ही आगामी तीन नवंबर के मतदान पर सभी का ध्यान केन्द्रित है। मतदाताओं से अपील है कि वे बीएसपी के उम्मीदवारों को सफल बनाकर यहां विरोधियों को सही राजनीतिक संदेश दें।" 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024