Viral Video : सोशल मीडिया पर एक वीडियो ने भारत के लोगों में आक्रोश पैदा कर दिया है। न्यूजीलैंड के एक जाने-माने व्लॉगर उस समय दंग रह गए जब एक पाकिस्तानी व्यक्ति ने भारतीय महिला से उनकी शादी पर खुलेआम सवाल उठाया और उसकी त्वचा के रंग को लेकर अपमानजनक टिप्पणियां कीं। इन आपत्तिजनक टिप्पणियों को शालीनता से नजरअंदाज करने के उनके फैसले ने एक बहस छेड़ दी है।
इंस्टाग्राम पर वीडियो वायरल
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @iamkarlrock नामक हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो में व्लॉगर कार्ल रॉक ने पाकिस्तानी व्यक्ति के साथ अपनी बातचीत का एक वीडियो साझा करते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा कि, "मेरी पत्नी के बारे में उनके सवाल ने मुझे चौंका दिया!" वीडियो की शुरुआत में एक टेक्स्ट इंसर्ट दिखाई देता है जिसमें लिखा है, "जब आप सुनेंगे कि वह मुझसे क्या पूछता है तो आपको आश्चर्य होगा...!" पाकिस्तानी व्यक्ति ने रॉक से पूछा, "आपकी पत्नी भारतीय हैं?" फिर उस व्यक्ति ने आगे कहा, "भारतीय सांवले होते हैं, आप गोरे हैं।" रॉक उस व्यक्ति को नजरअंदाज करते हुए कहता है, "मुझे समझ नहीं आ रहा।" हालांकि, वह व्यक्ति अपनी बातें जारी रखता है।
यूजर्स ने दी प्रतिक्रियाएं
इस वीडियो को देखने के बाद इस पर कई यूजर्स ने रिएक्शन दिए। एक यूजर ने लिखा कि, 'दुख की बात है कि मेरे देश के बहुत से लोग औपनिवेशिक मानसिकता में फंसे हुए हैं।' दूसरे यूजर ने लिखा कि, 'यह अच्छा जवाब था। मुझे समझ नहीं आता। नस्लवादी बातचीत को कभी बढ़ावा न दें।' तीसरे यूजर ने लिखा कि, 'मैं पाकिस्तानी हूं, और ज़्यादातर पाकिस्तानियों से ज़्यादा गोरा हूं। मुझे इसमें कोई श्रेष्ठता नज़र नहीं आती। सभी त्वचा के रंग ईश्वर की देन हैं, और हर कोई जैसा है वैसा ही सबसे अच्छा है। लोगों को यह समझना चाहिए कि हमें किसी के त्वचा के रंग और शारीरिक बनावट पर टिप्पणी नहीं करनी चाहिए, क्योंकि जब लोग किसी के शारीरिक बनावट और त्वचा के रंग पर टिप्पणी करते हैं, तो इसका मतलब है कि वे ईश्वर की रचना का मज़ाक उड़ा रहे हैं। भारतीयों से लेकर पाकिस्तानियों, यूरोपियों, अफ़्रीकियों और एशियाई लोगों तक, हम सभी सुंदर हैं।' चौथे यूजर ने लिखा कि, 'टिप्पणियों में पाकिस्तानियों द्वारा उनका बचाव करना अब तक की सबसे पाकिस्तानी बात है।'
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें -
T-Shirt में T का क्या मतलब होता है, पहनते सब हैं मगर किसी को नहीं पता; जान लें जवाब
जब AC नहीं थे तो अंग्रेजों ने कैसे बनाए ट्रेनों के AC कोच, बेहद अनोखी थी टेक्निक; यकीन नहीं होगा