1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Stock Market Crash: खुलते ही धड़ाम हुआ शेयर बाजार! सेंसेक्स 800 अंक तो निफ्टी 250 अंक लुढ़का, जानिए क्यों आई बड़ी गिरावट?

Stock Market Crash: खुलते ही धड़ाम हुआ शेयर बाजार! सेंसेक्स 800 अंक तो निफ्टी 250 अंक लुढ़का, जानिए क्यों आई बड़ी गिरावट?

 Written By: Shivendra Singh
 Published : Jun 08, 2026 09:31 am IST,  Updated : Jun 08, 2026 09:31 am IST

सोमवार को खुलते ही शेयर बाजार में भारी बिकवाली देखने को मिली। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 800 अंक से ज्यादा टूट गया, जबकि निफ्टी 23,100 के करीब फिसल गया।

शेयर बाजार क्रैश- India TV Hindi
शेयर बाजार क्रैश Image Source : CANVA

हफ्ते की शुरुआत शेयर बाजार के निवेशकों के लिए झटकेदार रही। कमजोर वैश्विक संकेतों और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में बढ़ती अनिश्चितता के बीच सोमवार को भारतीय शेयर बाजार भारी गिरावट के साथ खुला। बाजार खुलते ही बिकवाली का दबाव इतना बढ़ गया कि सेंसेक्स 800 अंक से ज्यादा टूट गया, जबकि निफ्टी 23,100 के स्तर के नीचे फिसल गया। आईटी, मेटल, ऑटो और फाइनेंशियल शेयरों में तेज गिरावट ने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी।

सुबह कारोबार शुरू होते ही सेंसेक्स 803 अंक गिरकर 73,440 के स्तर पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी 264 अंक टूटकर 23,102 पर कारोबार करता दिखा। बाजार की चौड़ाई भी कमजोर रही। केवल 107 शेयरों में बढ़त देखने को मिली, जबकि 310 शेयर गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे। निफ्टी-50 के हीटमैप पर नजर डालें तो अधिकांश बड़े शेयर लाल निशान में दिखाई दिए। केवल कुछ चुनिंदा शेयरों में ही खरीदारी देखने को मिली।

निफ्टी50 हीट मैप
Image Source : NSE OFFICIAL WEBSITEनिफ्टी50 हीट मैप

इन दिग्गज शेयरों ने बढ़ाई बाजार की परेशानी

गिरावट के सबसे बड़े कारणों में मेटल, आईटी और वित्तीय सेक्टर के शेयर रहे। विप्रो करीब 4.5% तक टूट गया। इसके अलावा महिंद्रा एंड महिंद्रा, इंडिगो, टाटा स्टील, हिंदाल्को, टीसीएस, इंफोसिस, एचसीएल टेक और बजाज फाइनेंस जैसे शेयरों में भी तेज बिकवाली देखने को मिली। निफ्टी के टॉप लूजर्स में हिंदाल्को, टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स, इंटरग्लोब एविएशन (इंडिगो), बजाज फाइनेंस और श्रीराम फाइनेंस शामिल रहे।

क्यों आई बाजार में इतनी बड़ी गिरावट?

विशेषज्ञों के अनुसार वैश्विक बाजारों से मिले कमजोर संकेत इस गिरावट की मुख्य वजह हैं। निवेशक फिलहाल कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों, मध्य पूर्व में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं को लेकर सतर्क हैं। इसके अलावा विदेशी निवेशकों की बिकवाली और वैश्विक बाजारों में जोखिम से बचने की रणनीति का असर भी भारतीय बाजार पर देखने को मिला।

इन शेयरों पर रहेगी निवेशकों की नजर

  • EMS को उत्तर प्रदेश जल निगम से लगभग ₹102.8 करोड़ का नया ऑर्डर मिला है।
  • Alembic Pharmaceuticals कनाडा में नई कंपनी में 45% हिस्सेदारी खरीदने जा रही है।
  • Zee Entertainment 10 जून को फंड जुटाने के प्रस्ताव पर विचार करेगी।
  • Hindustan Zinc ने राजस्थान में 250 हेक्टेयर के इकोलॉजिकल रिस्टोरेशन प्रोजेक्ट के लिए TERI के साथ समझौता किया है।
  • Allied Blenders & Distillers में प्रबंधन स्तर पर बड़ा बदलाव हुआ है।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा