1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Morning Powerful Mantra: सुबह उठते ही अपनी हथेलियों को देखकर बोलें ये चमत्कारी मंत्र, हर काम में कामयाबी चूमेगी आपके कदम!

Morning Powerful Mantra: सुबह उठते ही अपनी हथेलियों को देखकर बोलें ये चमत्कारी मंत्र, हर काम में कामयाबी चूमेगी आपके कदम!

 Written By: Laveena Sharma @laveena1693
 Published : Jun 08, 2026 08:12 am IST,  Updated : Jun 08, 2026 08:12 am IST

Morning Powerful Mantra: क्या आप भी सुबह उठते ही सबसे पहले अपना फोन देखते हैं तो अपनी ये आदत बदल डालें। अगर आप हर काम में कामयाबी हासिल करना चाहते हैं तो सुबह आंख खुलते ही सबसे पहले एक काम जरूर करें।

सुबह का खास नियम- India TV Hindi
सुबह का खास नियम Image Source : INDIA TV

Morning Powerful Mantra: आज के समय में ज्यादातर लोगों की सुबह की शुरुआत मोबाइल देखकर होती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि पुराणों में दिन की शुरुआत करने का एक बेहद सकारात्मक और आसान नियम बताया गया है। कहते हैं जो कोई भी सुबह उठते ही इस नियम का पालन करता है उसके अंदर दिन भर सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है। ये ऊर्जा व्यक्ति को सभी कार्यों में सफलता दिलाने में सहायता करती है।

पुराणों अनुसार सुबह उठते ही अपने हथेलियों को देखकर एक विशेष मंत्र का जाप करना अत्यंत ही शुभ और फलदायी माना जाता है। कहते हैं सुबह-सुबह इस मंत्र के जाप से मां लक्ष्मी और मां सरस्वती की असीम कृपा प्राप्त होती है। 

हथेलियों को देखकर बोलें ये मंत्र

mantra
Image Source : INDIA TVसुबह का मंत्र

सुबह जैसे ही आप उठें वैसे ही अपने बिस्तर पर आराम से बैठ जाएं। फिर अपनी दोनों हथेलियों को मिलाकर ऊपर अपने चेहरे के सामने लाएं और फिर नीचे दिए गए मंत्र का सच्चे मन से उच्चारण करें...

कराग्रे वसते लक्ष्मीः करमध्ये सरस्वती।

करमूले तू गोविन्दः प्रभाते करदर्शनम्॥

मंत्र का अर्थ - इस मंत्र का अर्थ है कि हथेली के अग्रभाग में यानी उंगलियों में धन और समृद्धि की देवी मां लक्ष्मी निवास करती हैं। तो वहीं हथेली के मध्य भाग में बुद्धि और कला की देवी मां सरस्वती का वास है और हथेली के मूल भाग यानी कलाई के पास में सृष्टि के पालनहार भगवान विष्णु यानी गोविंद का वास है, इसलिए सुबह हथेलियों के दर्शन करके हम लक्ष्मी, सरस्वती और विष्णु जी को प्रणाम करते हैं।

इस मंत्र के जाप के फायदे

  • कहते हैं इस मंत्र का जाप करने से मां लक्ष्मी धन-धान्य में वृद्धि के रास्ते खोलती हैं जिससे घर में सदैव बरकत बनी रहती है।
  • साथ ही इस मंत्र के द्वारा मां सरस्वती को याद करने से हमारे निर्णय लेने की क्षमता काफी बेहतर होती है जिससे करियर में सफलता मिलती है।
  • वहीं इस मंत्र के माध्यम से सुबह-सुबह भगवान विष्णु को याद करने से आत्मविश्वास बढ़ता है जिससे जीवन में आने वाली चुनौतियों से लड़ने की ताकत मिलती है।
  • इस मंत्र के जाप के बाद जब जमीन पर पैर रखने लगें तो सबसे पहले धरती माता को हाथ से छूकर प्रणाम करें। इसके बाद ही अपने पैर जमीन पर रखें।
  • अगर आप रोजाना ये नियम का पालन करते हैं तो आप देखेंगे कि धीरे-धीरे आपके जीवन की सभी परेशानियों का अंत होने लगा है।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

Ekadashi June 2026: 11 जून को मनाई जाएगी ये खास एकादशी, नोट कर लें इसकी सही पूजा विधि

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।