बैंगन का नाम सुनते ही कई लोग नाक मुंह बनाने लगते हैं। अगर आप भी उनमे से एक हैं तो आज हम आपके लिए बैंगन की बेहद शानदार रेसिपी लेकर आए हैं। यह रेसिपी पंकज भदौरिया ने अपने इंस्टा पेज पर शेयर की थी। आज जिस रेसिपी की बात कर रहे हैं उसका नाम है दही बैंगन की सब्जी। इसको पश्चिम बंगाल और उड़ीसा जैसे राज्यों में खूब बनाया जाता है। तो, चलिए जानते हैं शेफ स्टाइल में यह लाजवाब रेसिपी कैसे बनाएं?
दही बैंगन के लिए सामग्री:
250 ग्राम बैंगन, 5 बड़े चम्मच सरसों का तेल, आधा छोटा चम्मच राई, 1 छोटा चम्मच जीरा, 1 तेजपत्ता, 2 प्याज़ , अदरक कुटा हुआ, 1 हरी मिर्च, 1 बड़ा चम्मच बेसन, चुटकीभर हल्दी, 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, 1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर, आधा कप पानी, 1 कप दही, स्वादानुसार नमक, 2 बड़े चम्मच हरा धनिया
दही बैंगन सब्जी बनाने की विधि
-
पहला स्टेप: दही बैंगन सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले बैंगन को पानी में अच्छी तरह से धोएं फिर एक एक बैंगन को चार टुकड़ों में काट लें। अब सभी बैंगन के टुकड़ों पर नमक लगाएं।
-
दूसरा स्टेप: अब गैस ऑन करें और एक पैन में तेल डालकर बैंगन को सुनहरा होने तक तल लें। तलने के बाद उन्हें निकालें।
-
तीसरा स्टेप: अब उसी पैन तेल में जीरा, राई और तेजपत्ता डालें जब ये चटकने लगे तब कुटा हुआ अदरक और हरी मिर्च डालें और भूनें।
-
चौथा स्टेप: जब ये सामग्री ब्राउन हो जाए तब उसमें बारीक कटा हुआ प्याज़ डालें और सुनहरा होने तक भूनें। अब उसके बाद 1 बड़ा चम्मच बेसन डालें और धीमी आँच पर 5 मिनट तक भूनें।
-
पांचवां स्टेप: अब एक बाउल में दही लें उसे फेंटें और उसमें हल्दी, मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और गरम मसाला डालकर अच्छी तरह से फिर से मिला लें।
-
छटवां स्टेप: अब, इस मिश्रण को सब्जी में डालें और लगातार चलाते रहें जब तक दही अच्छी तरह मिल न जाए। जब दही अच्छी तरह से मिल जाएतब उसमें तले हुए बैंगन और नमक डालें।
-
सातवां स्टेप: अब सभी सामग्री को अच्छी तरह मिलाए और धीमी आँच पर कुछ देर पकने दें फिर गैस बंद कर दें।
-
आठवां स्टेप: आखिर में, हरी धनियां से गार्निश करें और सब्जी बनकर तैयार है।