1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. ओट्स को शहद में भिगोकर खाने से क्या होता है? जानें मिलते हैं कौन से फायदे

ओट्स को शहद में भिगोकर खाने से क्या होता है? जानें मिलते हैं कौन से फायदे

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Jun 07, 2026 07:14 pm IST,  Updated : Jun 07, 2026 07:14 pm IST

Honey Soaked Oats Benefits for Health: ओट्स और शहद का कॉम्बिनेशन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। चलिए जानते हैं इसके फायदे और क्या है सेवन का सही तरीका?

ओट्स को शहद में भिगोकर खाने के फायदे- India TV Hindi
ओट्स को शहद में भिगोकर खाने के फायदे Image Source : UNSPLASH

ओट्स एक ऐसा सुपरफूड है जो सेहत के लिए बेहद लाभकारी माना जाता है। यह वजन कम करने से लेकर पाचन को बेहतर करने के लिए जाना जाता है। वहीं, आयुर्वेद में भी शहद का इस्तेमाल औषधि की तरह सदियों से किया जा रहा है। लेकिन जब इन दोनों को आपस में मिलाकर इनका सेवन किया जाता है तो सेहत को और भी कई बेहतरीन फायदे मिलते हैं। चलिए जानते हैं ओट्स को शहद में भिगोकर खाने से क्या होता है मिलते हैं कौन से फायदे

ओट्स को शहद में भिगोकर खाने से मिलते हैं ये फायदे:

  • वजन होता है कम: ओट्स को शहद में भिगोकर खाने से वजन कम होता है। ओट्स फाइबर से भरपूर होता है जो भूख को कंट्रोल करता है और आपके मेटाबॉल्ज़िम को भी बूस्ट करता है। वहीं, शहद में नेचुरल मिठास होती है जो मीठे की क्रेविंग को पूरा करता है। यानी ये दोनों मिलकर आपके खाने की इच्छा को कम करते हैं जो वजन कम करने में आपके लिए बेहद कारगर है।

  • शरीर को मिलती है ऊर्जा: ओट्स फाइबर से भरपूर होता है और शहद नेचुरल स्वीटनर का काम करता है जो आपको तुरंत एनर्जी प्रदान करता है। सुबह खाली पेट इसका सेवन करने से आप दिन भर ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। 

  • पाचन होता है बेहतर:  ओट्स को शहद में भिगोकर खाने से पाचन बेहतर होता है। दरअसल, ओट्स में मौजूद घुलनशील फाइबर पाचन को बेहतर करते हैं और शहद आपके ओवरऑल डाइजेस्टिव सिस्टम को सपोर्ट करता है। 

  • स्किन होती है बेहतर: ओट्स को शहद में भिगोकर आप इसका इस्तेमाल खाने की बजाय स्किन के निखार के लिए भी कर सकते हैं। शहद से जहां आपकी स्किन में नमी बनाए रखता है वहीं, ओट्स डेड स्किन का सफाया करता है।

कैसे करें सेवन?

रात को एक बाउल में आधा ओट्स लें और उसमें अपनी पसंद के अनुसार एक कप दूध या एक कप दही में भिगोएं। अब इसमें स्वाद अनुसार शहद और चिया सीड्स डालें। अब इस रातभर फ्रिज में रहने दें। सुबह उठकर इसमें आप ड्राइफ्रूट्स, या फ्रूट डालकर खाली पेट सेवन करें।

Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता ह

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।