1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. बच्चे ने परदादी से पूछी स्किन पर झुर्रियां की वजह, महिला के जवाब ने जीता यूजर्स का दिल; Video Viral

बच्चे ने परदादी से पूछी स्किन पर झुर्रियां की वजह, महिला के जवाब ने जीता यूजर्स का दिल; Video Viral

 Written By: Shaswat Gupta
 Published : Jul 25, 2026 02:54 pm IST,  Updated : Jul 25, 2026 02:54 pm IST

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक बच्चे और परदादी का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में बच्चे ने परदादी से उनकी स्किन पर झुर्रियां की वजह पूछी तो उन्होंने बड़े प्यार से उसे जवाब दिया।

Kids great grandmother video, great grandmother viral video, viral video - India TV Hindi
बच्चे और परदादी का वीडियो वायरल। Image Source : IG/@____VIVANSHADVITWORLD

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक बेहद प्यारा और दिल छू लेने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में एक नन्हा बच्चा अपनी परदादी से उनकी स्किन पर पड़ी झुर्रियों की वजह पूछता है। परदादी का मासूमियत भरा और सच्चा जवाब देखकर यूजर्स भावुक हो गए। बच्चे की जिज्ञासा और बुजुर्ग महिला के जवाब ने सोशल मीडिया पर कई यूजर्स के दिलों को छू लिया। 

इंस्टाग्राम पर शेयर की गई पोस्ट 

इस पोस्ट को @____vivanshadvitworld नामक हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो में पोता अपनी दादी के साथ बैठा हुआ दिख रहा है। दादी के चेहरे को देखते हुए वह पूछता है, 'दादी, आपकी त्वचा ऐसी क्यों है?' उनकी दादी शांति से जवाब देती हैं, 'हम बूढ़े हो गए हैं, इसलिए।' बच्चा फिर पूछता है, 'अच्छा, तो बूढ़ा होने से क्या होता है?' इसे एक बच्चे के समझ में आने वाले तरीके से समझाते हुए, दादी कहती हैं, 'बूढ़े होने पर कमी हो जाती है, शरीर की कमी हो जाती है। आपका शरीर है जैसा, ये मेरा शरीर है। अब मेरे शरीर में कमी हो गई है।' वह आगे बताती हैं, 'खाना कम खाते हैं, पानी कम पीते हैं, काम नहीं कर पाते हैं, तो कमियां हो जाती हैं, हर बूढ़े आदमी की।' लड़का देखता रहता है और उनके हाथों और पैरों की ओर इशारा करते हुए कहता है, 'और हाथ भी हो गए हैं यहां पे।'  

यूजर्स ने दी प्रतिक्रियाएं 

बच्चे और उसकी दादी के बीच की प्यारी बातचीत ने सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान आकर्षित किया है। कई दर्शकों ने बच्चे की जिज्ञासा और जिस तरह से उसकी दादी ने धैर्य और स्नेह से उसके सवाल का जवाब दिया उसकी सराहना की। इस वीडियो को देखकर कई यूजर्स को अपने दादा-दादी और बचपन के ऐसे ही अनुभवों की याद आ गई। कई लोगों ने कमेंट सेक्शन में भावुक प्रतिक्रियाएं साझा कीं।

एक यूजर ने लिखा कि, 'कितने प्यारे अंदाज में दोनों पॉपकॉर्न खा रहे हैं। कितना प्यारा रिश्ता है! दादी की बातों को समझने का उनका तरीका भी कमाल का है।'

दूसरे यूजर ने लिखा कि, 'दादी बहुत सुंदर हैं, मुझे भी मेरी दादी की याद आ गई।'

तीसरे यूजर ने लिखा कि, 'मुझे याद है मैंने यही सवाल अपनी दादी से पूछा था। उन्होंने भी मुझे यही जवाब दिया था।'

चौथे यूजर ने लिखा कि, 'हे भगवान! मैं भी अपनी नानी की त्वचा को ठीक इसी तरह नोचती थी और उनसे यही सवाल पूछती थी।'

पांचवें यूजर ने लिखा कि, 'मैं सच में अपनी दादी को मिस करती हूं। काश मेरे बचपन में भी फोन होता, मैं भी रोज दादी के वीडियो बनाती हूं।'

एक और यूजर ने लिखा कि, 'दोनों कितने प्यारे हैं और वह असल जिंदगी जी रहा है।'

वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि, 'आपकी दादी का ध्यान रखो बाबू, बहुत प्यारी है आपकी दादी।'

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें -

'भाई की सैलरी कम और सम्मान ज्यादा..' दिल्ली की महिला ने बताए वर्क फ्रॉम होम के चैलेंज, Video हो रहा वायरल
 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।