Published : Jul 25, 2026 01:09 pm IST, Updated : Jul 25, 2026 01:09 pm IST
1/6Image Source : FILE IMAGE
भगवान विष्णु की कृपा जिन भी जातकों पर रहती है उसका घर अन्न-धन से सदैव भरा रहता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 12 राशियों में कुछ राशियां ऐसी हैं जो विष्णु की प्रिय मानी जाती हैं। माना जाता है कि इन राशि के जातकों पर नारायण की विशेष कृपा बनी रहती है।
2/6Image Source : FILE IMAGE
विष्णु जी के साथ ही माता लक्ष्मी की भी कृपा दृष्टि प्राप्त होती है। इन राशि वालों को जीवन में आर्थिक दिक्कतें नहीं आती हैं। तो आइए जानते हैं कि भगवान विष्णु की प्रिय राशियां कौनसी हैं।
3/6Image Source : INDIA TV
वृषभ राशि भगवान विष्णु की प्रिय राशियों में से एक मानी जाती हैं। इन्हें जीवन में सारे सुख, सौभाग्य और वैभव की प्राप्ति होती है। प्रतिदिन नारायण की उपासना करें।
4/6Image Source : INDIA TV
कर्क राशि पर श्री हरि विष्णु की विशेष कृपा रहती है। इनके घर-परिवार में हमेशा सुख-समृद्धि और खुशहाली बनी रहती है। इन्हें हर कार्य में शीघ्र सफलता मिल जाती है।
5/6Image Source : INDIA TV
सिंह राशि भी विष्णु जी की प्रिय मानी जाती है। इनकी आर्थिक स्थिति हमेशा मजबूत बनी रहती है। समाज में मान-सम्मान और पद-प्रतिष्ठा बढ़ता है।
6/6Image Source : INDIA TV
तुला राशि पर भगवान विष्णु के साथ-साथ मां लक्ष्मी की भी असीम कृपा रहती है। इन्हें कभी भी आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ता है। इन्हें व्यापार और नौकरी में सफलता मिलती है।