Chanakya Niti: बुद्धिमान व्यक्ति भी हो जाता है दुखी और दरिद्र, अगर इन 3 कार्यों में हो जाता है लिप्त
Chanakya Niti: बुद्धिमान व्यक्ति भी हो जाता है दुखी और दरिद्र, अगर इन 3 कार्यों में हो जाता है लिप्त
Chanakya Niti: चाणक्य नीति के अनुसार कुछ कार्यों में लिप्त होकर समझदार और बुद्धिमान व्यक्ति भी दरिद्र हो जाता है। आज इसी के बारे में हम आपको जानकारी देंगे।
Published : Jun 07, 2026 10:13 pm IST, Updated : Jun 07, 2026 10:13 pm IST
1/4Image Source : Canva
चाणक्य नीति में एक श्लोक है- मूर्खशिष्योपदेशेन दुष्टास्त्रीभरणेन च, दुःखिते सम्प्रयोगेण पण्डितोऽप्यवसीदति। इस श्लोक में आचार्य चाणक्य ने उन तीन कार्यों का जिक्र किया है जिनमें लिप्त होकर कोई समझदार और बुद्धिमान व्यक्ति भी दुखी और दरिद्र हो जाता है। आज इसी श्लोक की 3 मुख्य बातों के बारे में हम आपको बताएंगे जो बुद्धिमान को भी दरिद्र बना सकती हैं।
2/4Image Source : Magnific
आचार्य चाणक्य कहते हैं कि मुर्खों को उपदेश देने में अगर आप लिप्त हो गए तो जीवन खराब हो सकता है। किसी मूर्ख व्यक्ति को ज्ञान देकर व्यक्ति अपना ही अपमान करता है। ऐसा इसलिए कि आपके ज्ञान का गलत मतलब निकालकर मूर्ख व्यक्ति आपका अहित भी कर सकता है, या आपकी बातों का गलत मतलब निकालकर आपको बदनाम कर सकता है। मूर्खों को उपदेश देने वाले गुरु का भी अपमान ही होता है। इसलिए मूर्खों को या अल्पबुद्धि लोगों को उपदेश कभी नहीं देना चाहिए, ऐसा करने से आप ही बाद में दुखी होंगे।
3/4Image Source : Magnific
चाणक्य नीति में बताया गया है कि कभी भी व्यक्ति को किसी ऐसे जीवनसाथी के साथ नहीं रहना चाहिए जो दुष्ट प्रकृति का हो, अहंकारी हो और गलत आचरण करने वाला हो। चाणक्य कहते हैं दुष्ट जीवनसाथी का भरण-पोषण करने में लिप्त होकर बुद्धिमान व्यक्ति का परिवार नरक के समान हो सकता है।
4/4Image Source : Magnific
नीति शास्त्र में चाणक्य कहते हैं कि जो लोग दुखी लोगों के संपर्क में बहुत अधिक रहते हैं उनके ऊपर भी नकारात्मकता छा सकती है। दुखी लोगों के बीच ज्यादा समय बिताकर समझदार व्यक्ति भी दुखी और नकारात्मक हो सकता है। इसलिए दीन-दुखियों की मदद करो लेकिन उनके संपर्क में बहुत अधिक न रहो।