1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2018
  4. छत्‍तीसगढ़: योगी की चरण वन्‍दना नहीं आई रमन के काम, जहां किया प्रचार वहीं बंटाधार

छत्‍तीसगढ़: योगी की चरण वन्‍दना नहीं आई रमन के काम, जहां किया प्रचार वहीं बंटाधार

 Published : Dec 11, 2018 03:51 pm IST,  Updated : Dec 11, 2018 03:54 pm IST

छत्तीसगढ़ में 15 साल मुख्यमंत्री रहे रमन सिंह को शायद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की चरण वंदना पूरी तरह काम न आई।

Raman Singh Yogi Adityanath- India TV Hindi
Raman Singh Yogi Adityanath

छत्‍तीसगढ़ में 15 साल मुख्‍यमंत्री रहे रमन सिंह को शायद उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ की चरण वंदना पूरी तरह काम न आई। डॉ.रमन सिंह ने योगी आदित्‍यनाथ के पैर छूकर ही राजनांदगांव से पर्चा दाखिल किया था। रमन सिंह अपनी सीट बचाने में तो कामयाब रहे लेकिन उन्‍हें मुख्‍यमंत्री का ताज खोना पड़ा। कांग्रेस ने प्रचंड बहुमत के साथ एक बार फिर राज्‍य की सत्‍ता हासिल की है। 

सरकार बनती देख छत्‍तीसगढ़ में सीएम की तलाश शुरू, ताम्रध्‍वज साहू और टीएस बाबा भी रेस में

छत्‍तीसगढ़ में चुनाव प्रचार के दौरान उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री स्‍टार प्रचारकों में से एक थे। 90 विधानसभ सीटों वाले राज्‍य में योगी ने 23 आम सभाओं को संबोधित किया था। लेकिन इस तूफानी प्रचार का शायद छत्‍तीसगढ़ की जनता पर कोई असर नहीं पड़ा है। खास बात तो यह रही है कि योगी आदित्‍यनाथ जिन सीटों पर भाजपा प्रत्‍याशियों के लिए प्रचार करने गए, उन्‍हें हार का मुंह देखना पड़ा है। 

योगी ने राज्‍य के भटगांव, बेमतरा, रायपुर ग्रामीण, बिरगांव, भिलाई, कबीरधाम, दुर्ग और कोरबा में प्रचार किया। इन महत्‍वपूर्ण सीटों पर भाजपा अपनी हार को नहीं रोक सकी। खास बात यह है कि बेमतरा और रायपुर ग्रामीण जैसी सीटों पर भाजपा के विधायक 2013 में चुनाव जीते थे। लेकिन इस बार उन्‍हें जिताने में योगी का आशीर्वाद भी काम न आ सका। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Chhattisgarh Assembly Election 2018 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024