1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2018
  4. छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने जारी की पहली लिस्ट, जानिए किसे कहां से मिला है टिकट

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने जारी की पहली लिस्ट, जानिए किसे कहां से मिला है टिकट

 Written By: India TV News Desk
 Published : Oct 18, 2018 08:22 pm IST,  Updated : Oct 18, 2018 10:03 pm IST

छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने पहले चरण के मतदान के लिए 12 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है

Chhattisgarh Congress 1st list - India TV Hindi
Chhattisgarh Congress 1st list 

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने पहले चरण के मतदान के लिए 12 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। गुरुवार को कांग्रेस की तरफ से यह जानकारी दी गई है। राज्य में पहले चरण का मतदान 12 नवंबर को होगा और 18 सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे। 

छत्तीसगढ़ में पहले चरण के दौरान 18 सीटों के लिए मतदान होगा, अधिसूचना के मुताबिक 8 विधानसभा सीटों के लिए मतदान का समय सुबह 8 बजे से लेकर शाम को 5 बजे रखा गया है जबकि बाकी 10 सीटों के लिए मतदान का समय सुबह 7 बजे से लेकर दोपहर बाद 3 बजे तक निश्चित किया गया है।

साल 2000 में छत्तीसगढ़ के अस्तित्व में आने के बाद से अहम मुकाबला कांग्रेस और बीजेपी के बीच ही रहा है और उम्मीद जताई जा रही है कि इस बार भी यही तस्वीर सामने रहेगी। लेकिन इन सबके बीच में कांग्रेस से अलग हुए अजीत जोगी और उनकी नई पार्टी जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जेसीसी) के उभरने से पूरा गणित और दिलचस्प हो गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Chhattisgarh Assembly Election 2018 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024