1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2018
  4. पीएम मोदी की रैली से पहले कांग्रेस समर्थकों ने शुरू किया सोशल मीडिया अभियान

पीएम मोदी की रैली से पहले कांग्रेस समर्थकों ने शुरू किया सोशल मीडिया अभियान

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 15, 2018 10:19 pm IST,  Updated : Nov 15, 2018 10:19 pm IST

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शुक्रवार को होने वाली आमसभा से एक दिन पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता टी एस सिंह देव के समर्थकों ने सोशल मीडिया पर अपने नेता के समर्थन में अभियान शुरू किया और भाजपा पर निशाना साधा।

Congress- India TV Hindi
Congress

नयी दिल्ली/रायपुर: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शुक्रवार को होने वाली आमसभा से एक दिन पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता टी एस सिंह देव के समर्थकों ने सोशल मीडिया पर अपने नेता के समर्थन में अभियान शुरू किया और भाजपा पर निशाना साधा। गौरतलब है कि देव अंबिकापुर से वर्तमान विधायक हैं और राज्य में नेता प्रतिपक्ष हैं।

Related Stories

देव की सोशल मीडिया टीम की ओर से दिल्ली में जारी बयान में कहा गया है कि प्रधानमंत्री की रैली से पहले सोशल मीडिया यूजर्स को अंबिकापुर और आसपास के इलाकों में हुए कार्यों के बारे में बताने के लिए कांग्रेस पार्टी द्वारा #बढ़ते_चलो_अंबिकापुर शुरू किया गया है।

इस सोशल मीडिया अभियान के बारे में देव ने कहा कि सोशल मीडिया की पहुंच व्यापक है और ऐसे में प्रधानमंत्री की सभा से पहले ही लोगों के बीच तथ्यों को पहुंचाना चाहते हैं। वैसे, क्षेत्र की जनता सब जानती है कि कांग्रेस ने इलाके के लिए कितना काम किया है। गौरतलब है की 16 नवम्बर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अंबिकापुर के गाँधी स्टेडियम में चुनावी सभा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Chhattisgarh Assembly Election 2018 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024