1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020
  4. आम आदमी पार्टी ने पांच मुस्लिम उम्मीदवारों को दिया टिकट, यहां देखें पूरी लिस्ट

आम आदमी पार्टी ने पांच मुस्लिम उम्मीदवारों को दिया टिकट, यहां देखें पूरी लिस्ट

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 14, 2020 07:50 pm IST,  Updated : Jan 15, 2020 12:04 am IST

हाल में आम आदमी पार्टी में शामिल हुए शोएब इकबाल को मटियामहल सीट से टिकट मिला है।

Aap Candidate Amantullah khan file photo- India TV Hindi
Aap Candidate Amantullah khan file photo Image Source : FILE PHOTO

नई दिल्ली:  आम आदमी पार्टी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए सभी 70 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। आप ने 46 सीटिंग विधायक को टिकट दिया, 15 विधायक के टिकट काटा, 9 सीट पहले से खाली थी, उसकी जगह नए चेहरों को मौका दिया गया है। वहीं इसबार पार्टी ने कुल पांच मुस्लिम उम्मीदवारों को टिकट दिया है। हाल में आम आदमी पार्टी में शामिल हुए शोएब इकबाल को आम आदमी पार्टी ने मटियामहल सीट से टिकट दिया है। वहीं ओखला से अमानतुल्ला खान, बल्लीमारान से इमरान हुसैन को पार्टी ने चुनाव मैदान में उतारा है। वहीं सीलमपुर से पार्टी ने इसबार अब्दुल रहमान को टिकट दिया है जबकि मुस्तफाबाद से हाजी यूनुस चुनाव मैदान में होंगे।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल नयी दिल्ली सीट से चुनाव लड़ेंगे जबकि उप मुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया पटपड़गंज विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे ।  आपको बता दें कि दिल्ली विधानसभा की सभी 70 सीटों के लिए वोटिंग 8 फरवरी को होगी जबकि मतगणना का काम 11 फरवरी को होगा। 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Delhi Vidhan Sabha Chunav 2020 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024