1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020
  4. आप-कांग्रेस के बीच मिलीभगत, दोनों पार्टियां कर सकती हैं गठबंधन : विजय गोयल

आप-कांग्रेस के बीच मिलीभगत, दोनों पार्टियां कर सकती हैं गठबंधन : विजय गोयल

 Reported By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 11, 2020 04:39 pm IST,  Updated : Jan 11, 2020 04:39 pm IST

भाजपा के वरिष्ठ नेता विजय गोयल ने शनिवार को आरोप लगाया है कि आम आदमी पार्टी (आप) और कांग्रेस के बीच मिलीभगत है तथा दोनों दल आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए गठबंधन कर सकते हैं।

Vijay Goel- India TV Hindi
Vijay Goel

नयी दिल्ली: भाजपा के वरिष्ठ नेता विजय गोयल ने शनिवार को आरोप लगाया है कि आम आदमी पार्टी (आप) और कांग्रेस के बीच मिलीभगत है तथा दोनों दल आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए गठबंधन कर सकते हैं। हालांकि, कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव में आप के साथ गठबंधन की किसी संभावना को खारिज कर दिया है। गोयल ने यहां संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि आप और कांग्रेस, दोनों का भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों पर एक ही रवैया है तथा ये दोनों पार्टियां नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) और राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) का विरोध कर रही हैं। 

राज्यसभा सदस्य  विजय गोयल ने कहा कि 2013 के विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दावा किया था कि तत्कालीन कांग्रेस सरकार के खिलाफ उनके पास 375 पृष्ठ के सबूत हैं, लेकिन सभी जानते हैं कि सत्ता में आने के बाद उन्होंने (केजरीवाल ने) क्या कार्रवाई की। गोयल ने कहा कि दिल्ली में, कांग्रेस और आप ने सीएए के मुद्दे पर दंगे भड़काए। दोनों दल दिल्ली के लोगों को गुमराह कर रहे हैं। 

वहीं, कांग्रेस की दिल्ली इकाई प्रमुख सुभाष चोपड़ा ने विधानसभा चुनाव के लिए आप के साथ गठबंधन की किसी भी संभावना को खारिज करते हुए कहा कि उनकी पार्टी अपने दम पर ‘‘स्पष्ट बहुमत’’ हासिल करेगी और दिल्ली में अगली सरकार बनाएगी। दिल्ली विधानसभा चुनाव 8 फरवरी को होंगे और परिणाम 11 फरवरी को घोषित किए जाएंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Delhi Vidhan Sabha Chunav 2020 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024