1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020
  4. नीतीश कुमार और अमित शाह दिल्ली में साथ करेंगे चुनाव प्रचार

नीतीश कुमार और अमित शाह दिल्ली में साथ करेंगे चुनाव प्रचार

 Written By: IANS
 Published : Jan 29, 2020 09:44 pm IST,  Updated : Jan 29, 2020 09:46 pm IST

माना जा रहा है कि नीतीश के भाजपा नेताओं के साथ चुनाव प्रचार करने में दिल्ली में दोनों दलों की संभावना बढ़ेगी और बिहार में गठबंधन में मिठास आएगी, जिसका सीधा असर बिहार चुनाव में पड़ेगा।

Amit Shah Nitish Kumar- India TV Hindi
नीतीश कुमार और अमित शाह दिल्ली में साथ करेंगे चुनाव प्रचार Image Source : PTI

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियां प्रचार में जुटी हैं। ऐसे में बिहार के मुख्यमंत्री और जद (यू) अध्यक्ष नीतीश कुमार भी दिल्ली में जद (यू)-भाजपा गठबंधन के लिए चुनाव प्रचार करने वाले हैं। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार , भाजपा के पूर्व अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री अमित शाह के साथ चुनाव प्रचार करेंगे। नीतीश कुमार और अमित शाह दो फरवरी को दिल्ली के बुराड़ी इलाके में साझा रैली करेंगे।

इसी दिन शाम 4 बजे नीतीश कुमार और भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा संगम विहार में संयुक्त रूप से जनसभा करेंगे। दोनों पार्टियों की रणनीति दिल्ली में बिहारी वोटरों का मत हासिल करने की है। ऐसे में अगर नीतीश कुमार चुनावी समर में अमित शाह के साथ उतरते हैं तो बड़ा असर देखने को मिल सकता है। जद (यू) ने संगम विहार सीट से कैंसर विशेषज्ञ व पूर्व विधायक डॉ एस.सी.एल गुप्ता को उतारा है तो बुराड़ी से शैलेंद्र कुमार चुनावी ताल ठोक रहे हैं।

माना जा रहा है कि नीतीश के भाजपा नेताओं के साथ चुनाव प्रचार करने में दिल्ली में दोनों दलों की संभावना बढ़ेगी और बिहार में गठबंधन में मिठास आएगी, जिसका सीधा असर बिहार चुनाव में पड़ेगा। गौरतलब है कि बुधवार को ही जेडीयू ने अपने दो बागी नेता प्रशांत किशोर और पवन वर्मा को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया। दोनों ही नेता जद (यू) के नागरिकता कानून पर स्टैंड से खफा थे और लगातार भाजपा नेताओं पर हमलावर थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Delhi Vidhan Sabha Chunav 2020 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024