1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020
  4. केजरीवाल का एक और तोहफा, NDMC और दिल्ली छावनी स्कूलों की भी बोर्ड परीक्षा फीस की माफ

केजरीवाल का एक और तोहफा, NDMC और दिल्ली छावनी स्कूलों की भी बोर्ड परीक्षा फीस की माफ

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 30, 2019 02:24 pm IST,  Updated : Dec 30, 2019 02:24 pm IST

चुनाव से पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्लीवालों को एक और बड़ा तोहफा दिया है।

Arvind Kejriwal - India TV Hindi
Arvind Kejriwal 

नयी दिल्ली। चुनाव से पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्लीवालों को एक और बड़ा तोहफा दिया है। सोमवार को नई घोषणा करते हुए दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि नई दिल्ली नगर निगम (एनडीएमसी) और दिल्ली छावनी के तहत आने वाले स्कूलों के विद्यार्थियों की बोर्ड परीक्षा के शुल्क का भुगतान दिल्ली सरकार करेगी। 

मुख्यमंत्री ने बताया कि यह निर्णय मंत्रिमंडल की बैठक में लिया गया। सरकार ने पहले सभी सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों की बोर्ड परीक्षा शुल्क का भुगतान करने की घोषणा की थी। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यह निर्णय लिया गया है कि सरकार एनडीएमसी और दिल्ली छावनी द्वारा संचालित स्कूलों में पढ़ रहे विद्यार्थियों की बोर्ड परीक्षा के शुल्क का भुगतान भी करेगी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Delhi Vidhan Sabha Chunav 2020 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024