1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020
  4. नड्डा ने साधा केजरीवाल पर निशाना, कहा टुकड़े-टुकड़े गैंग की मददगार है आप सरकार

नड्डा ने साधा केजरीवाल पर निशाना, कहा टुकड़े-टुकड़े गैंग की मददगार है आप सरकार

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 27, 2020 01:11 pm IST,  Updated : Jan 27, 2020 01:11 pm IST

जेपी नड्डा ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर जबर्दस्त हमला बोलते हुए टुकड़े टुकड़े गैंग का हिमायती होने का आरोप लगाया।

JP Nadda - India TV Hindi
JP Nadda 

नई दिल्ली। दिल्ली चुनावों में भाजपा और आम आदमी पार्टी के बीच जुबानी जंग जारी है। इस बीच भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर जबर्दस्त हमला बोलते हुए टुकड़े टुकड़े गैंग का हिमायती होने का आरोप लगाया। नड्डा ने कहा कि केजरीवाल पर वोट बैंक की राजनीति करते हैं। नड्डा ने ट्वीट में पूछा कि जेएनयू में देशविरोधी नारे लगानेवालों पर चार्जशीट फाइल करने की अनुमति नहीं देने पर सवाल उठाया। 

जेपी नड्डा ने ने ट्वीट कर केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा, 'कन्हैया कुमार, उमर खालिद और कुछ अन्य भारतविरोधी ताकतों ने देशविरोधी 'भारत तेरे टुकड़े होंगे' भारत तेरे टुकड़े होंगे के जैसे नारे लगाए। ये लोग देश की अखंडता को नुकसान पहुंचाने की धमकी दे रहे थे। कानूनी संस्थाओं ने इस मामले की जांच की और चार्जशीट फाइल करने के लिए तैयार थे।' 

नड्डा ने आरोप लगाया कि दिल्ली सरकार के चार्जशीट फाइल करने की अनुमति नहीं दी। उन्होंने कहा, 'जांच एजेंजियों ने टुकड़े-टुकड़े गैंग पर कार्रवाई के लिए केजरीवाल से अनुमति मांगी, लेकिन एक साल बाद भी, कल तक यह अनुमति नहीं दी गई। केजरीवाल को दिल्ली को यह बताना चाहिए कि जो लो भारत को तोड़ना चाहते हैं केजरीवाल उनका समर्थन क्यों कर रहे हैं?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Delhi Vidhan Sabha Chunav 2020 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024