1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020
  4. कांग्रेस ने दिल्ली चुनाव के लिए बनाया वाररूम, गठबंधन की संभावना से इनकार किया

कांग्रेस ने दिल्ली चुनाव के लिए बनाया वाररूम, गठबंधन की संभावना से इनकार किया

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 03, 2020 08:52 pm IST,  Updated : Jan 03, 2020 09:11 pm IST

दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा ने शुक्रवार को बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि वो दिल्ली में होने वाले चुनाव अकेले लड़ेगी।

Congress, Delhi assembly elections, Subhash Chopra- India TV Hindi
Congress to fight upcoming Delhi assembly elections alone: Subhash Chopra

दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन की संभावना को खारिज करते हुए कांग्रेस की प्रदेश इकाई के प्रमुख सुभाष चोपड़ा ने शुक्रवार को कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी अकेले लड़ेगी और जीतेगी। चोपड़ा ने यह बयान उस वक्त दिया है जब कुछ खबरों में कहा गया है कि चुनाव में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस गठबंधन कर सकती हैं। पिछले साल लोकसभा चुनाव में गठबंधन के लिए दोनों पार्टियों में लंबी बातचीत हुई थी, हालांकि सीटों के तालमेल पर बात नहीं बन पाई। चुनाव के लिए दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने एक वाररूम तैयार किया है।

इस वाररूम के उद्घाटन के मौके पर डीपीसीसी अध्यक्ष ने कहा, ‘‘दिल्ली में कांग्रेस किसी से कोई समझौता नही करेगी और अपने दम पर 70 विधानसभा क्षेत्रों में पूरी शक्ति के साथ चुनाव लड़ेगी।’’ चोपड़ा ने फिर दोहराया कि दिल्ली के सभी बिजली उपभोक्ताओं को 600 यूनिट तक राहत पैकेज दिया जाएगा व शीला दीक्षित पेन्शन योजना के अन्तर्गत पेन्शन राशि को कांग्रेस शासन आने के बाद 5000 प्रति माह किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसका मकसद यह है दिल्ली में ओल्ड ऐज होम की जरुरत ही न पड़े। दिल्ली में फरवरी की शुरुआत में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Delhi Vidhan Sabha Chunav 2020 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024