नई दिल्ली। 8 फरवरी को दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होना है। मतदान से पहले सभी दलों ने प्रचार में पूरी ताकत झोंकी हुई है। सोमवार को पीएम नरेंद्र मोदी ने पूर्वी दिल्ली में रैली को संबोधित किया। इस रैली में पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि पहले की सरकारों ने कैसे-कैसे देश को उलझाकर रखा था। ये फैसले पहले भी लिए जा सकते थे, ये समस्याएं पहले भी सुलझाई जा सकती थीं। लेकिन जब स्वार्थ नीति ही राजनीति का आधार हो, तो फैसले टलते भी हैं और अटकते भी हैं। उन्होंने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि पहली बार, देश को लोकपाल भी मिला। देश के लोगों को तो लोकपाल मिल गया, लेकिन दिल्ली के लोग आज भी इंतजार कर रहे हैं। इतना बड़ा आंदोलन और इतनी बड़ी-बड़ी बातें की गई थी, उन सबका क्या हुआ?
देखिए Live Video





