1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020
  4. Delhi Election Results: भाजपा नेता ने कहा, 'हनुमान चालीसा पढ़ने के कारण आप को दिल्ली में मिली जीत'

Delhi Election Results: भाजपा नेता ने कहा, 'हनुमान चालीसा पढ़ने के कारण आप को दिल्ली में मिली जीत'

 Reported By: Bhasha
 Published : Feb 11, 2020 08:17 pm IST,  Updated : Feb 11, 2020 08:17 pm IST

जम्मू कश्मीर के भाजपा अध्यक्ष रवींद्र रैना ने मंगलवार को कहा कि हनुमान चालीसा का पाठ करने से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनकी पार्टी को दिल्ली विधानसभा चुनाव में जीत मिली ।

Ravindra raina- India TV Hindi
Ravindra raina

जम्मू: जम्मू कश्मीर के भाजपा अध्यक्ष रवींद्र रैना ने मंगलवार को कहा कि हनुमान चालीसा का पाठ करने से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनकी पार्टी को दिल्ली विधानसभा चुनाव में जीत मिली । रैना ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘केजरीवाल हनुमानजी के कारण दिल्ली चुनाव जीत गए क्योंकि उन्होंने हनुमान चालीसा का पाठ किया और हनुमान जी का आशीर्वाद लिया नहीं तो वह नहीं जीतते । ’’ 

दिल्ली में आम आदमी पार्टी की प्रचंड जीत पर उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी (भाजपा) का भी वोट प्रतिशत बढ़ा है । उन्होंने कहा, ‘‘उन्होंने (केजरीवाल) पहली बार हनुमानजी को याद किया और हनुमान चालीसा का पाठ किया। उन्हें पवनपुत्र का आशीर्वाद मिला।’’ ‘जय श्री राम’ के उद्घोष के बावजूद भाजपा को क्यों आशीर्वाद नहीं मिला , यह पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि पार्टी को संसदीय चुनाव में शानदार बहुमत मिला था क्योंकि पार्टी के लाखों कार्यकर्ताओं ने लगातार ‘जय श्री राम’ का उद्घोष किया था ।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Delhi Vidhan Sabha Chunav 2020 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024