1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020
  4. शाहीन बाग पर केंद्र कर रही है 'गन्दी राजनीति', अमित शाह जाएं और बातचीत कर रास्ता खुलवाएं: केजरीवाल

शाहीन बाग पर केंद्र कर रही है 'गन्दी राजनीति', अमित शाह जाएं और बातचीत कर रास्ता खुलवाएं: केजरीवाल

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 27, 2020 02:37 pm IST,  Updated : Jan 27, 2020 02:37 pm IST

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शाहीन बाग में संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ प्रदर्शन को लेकर भाजपा के हमले पलटवार करते हुए सोमवार को केंद्र की सत्तारूढ़ पार्टी पर ''गन्दी राजनीति'' करने का आरोप लगाया।

Arvind Kejriwal- India TV Hindi
Arvind Kejriwal Image Source : PTI

नयी दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शाहीन बाग में संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ प्रदर्शन को लेकर भाजपा के हमले पलटवार करते हुए सोमवार को केंद्र की सत्तारूढ़ पार्टी पर ''गन्दी राजनीति'' करने का आरोप लगाया। केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि गृह मंत्री अमित शाह एवं दूसरे मंत्रियों को शाहीन बाग जाना चाहिए तथा लोगों से बातचीत कर रास्ता खुलवाना चाहिए। 

आम आदमी पार्टी के नेता ने यह दावा भी किया कि भाजपा शाहीन बाग में रास्ता खुलवाना ही नहीं चाहती और यह सड़क आठ फरवरी (मतदान के दिन) के बाद खुल जाएगी। केजरीवाल ने संवाददाताओं से कहा, ''मुझे दुख है कि भाजपा इस मुद्दे पर गन्दी राजनीति कर रही है। 

शाहीन बाग में जाम से लोगों को बहुत तकलीफ हो रही है। मैं कई बार कह चुका हूँ कि प्रदर्शन संवैधानिक अधिकार है लेकिन इससे किसी को तकलीफ नहीं होनी चाहिए।'' उन्होंने कहा, ''भाजपा के लोग कह रहे हैं कि केजरीवाल रास्ता खुलवाने की अनुमति नहीं दे रहे हैं। चलो अनुमति दे दी। एक घण्टे में रास्ता खुलवाओ।'' 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Delhi Vidhan Sabha Chunav 2020 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024