1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020
  4. Krishna Nagar Voting Detail: दिल्ली की कृष्णा नगर विधानसभा सीट पर 67.27 प्रतिशत मतदान

Krishna Nagar Voting Detail: दिल्ली की कृष्णा नगर विधानसभा सीट पर 67.27 प्रतिशत मतदान

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 08, 2020 11:35 am IST,  Updated : Feb 08, 2020 09:27 pm IST

2015 के विधानसभा चुनाव में कृष्णा नगर विधानसभा सीट से 10 प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ा था और 8 प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई थी।

Delhi Election 2020 News Update, Krishna Nagar Voting Detail: दिल्ली की कृष्णा नगर विधानसभा पर 11 बज- India TV Hindi
Delhi Election 2020 News Update, Krishna Nagar Voting Detail: दिल्ली की कृष्णा नगर विधानसभा पर 11 बजे तक 15.29 प्रतिशत मतदान, 2015 के विधानसभा चुनाव में कृष्णा नगर विधानसभा सीट से 10 प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ा था और 8 प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई थी। Image Source : INDIA TV

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतदान खत्म हो चुका है। राजधानी की कृष्णा नगर विधानसभा सीट पर 67.27 फीसदी वोटर्स ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। कृष्णा नगर विधानसभा सीट पर मुख्य मुकाबला भारतीय जनता पार्टी, आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच है। आम आदमी पार्टी ने मौजूदा विधायक एस के बग्गा पर ही दांव खेला है जिन्होंने पिछली बार इस सीट से भाजपा की मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार किरण बेदी को हराया था। भारतीय जनता पार्टी ने इस बार कृष्णा नगर सीट से डॉक्टर अनिल गोयल को प्रत्याशी बनाया है जबकि कांग्रेस पार्टी ने पूर्व मंत्री डॉक्टर ए के वालिया को मैदान में उतारा है।

2015 के विधानसभा चुनाव में कृष्णा नगर विधानसभा सीट से 10 प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ा था और 8 प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई थी। 2015 में कृष्णा नगर सीट पर कुल 72.27 प्रतिशत मतदान हुआ था और 137007 मतदाताओं ने वोट डाले थे। 2015 में कृष्णा नगर सीट से एस के बग्गा की जीत हुई थी, उन्हें 65919 वोट मिले थे और उन्होंने भाजपा की प्रत्याशी किरण बेदी को करीबी मुकाबले में हराया था जिन्हें 63642 वोट मिले थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Delhi Vidhan Sabha Chunav 2020 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024