1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020
  4. दिल्ली में कांग्रेस को बहुत बड़ा झटका! AAP में शामिल हुआ पूर्वाचंल से संबंध रखने वाले इस पूर्व सांसद का बेटा

दिल्ली में कांग्रेस को बहुत बड़ा झटका! AAP में शामिल हुआ पूर्वाचंल से संबंध रखने वाले इस पूर्व सांसद का बेटा

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 13, 2020 03:57 pm IST,  Updated : Jan 13, 2020 04:01 pm IST

महाबल मिश्रा दिल्ली में कांग्रेस के पूर्वाचली चेहरे के तौर पर पहचाने जाते हैं, ऐसे में उनके बेटे का आम आदमी में पार्टी में शामिल होना कांग्रेस को चुनाव में भारी पड़ सकता है।

Delhi AAP- India TV Hindi
Former Badarpur MLA Ram Singh, Vinay Mishra, son of former Congress MP Mahabal Mishra; Jai Bhagwan and  Deepu Chaudhary join Aam Aadmi Party (AAP) Image Source : TWITTER

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले शहर की तीनों ही बड़ी पार्टियां एक दूसरे में सेंध लगाने की कोशिश कर रही हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के वोट शेयर में बड़ी सेंध लगाने वाली आम आदमी पार्टी ने एक बार फिर कांग्रेस को बड़ा झटका दिया है। AAP ने विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के पूर्व सांसद महाबल मिश्रा के बेटे विनय मिश्रा को अपने खेमे में शामिल कर लिया है।

महाबल मिश्रा दिल्ली में कांग्रेस के पूर्वाचली चेहरे के तौर पर पहचाने जाते हैं, ऐसे में उनके बेटे का आम आदमी में पार्टी में शामिल होना कांग्रेस को चुनाव में भारी पड़ सकता है। विनय मिश्रा के अलावा सोमवार को जो नेता आम आदमी पार्टी में शामिल हुए उनमें बदरपुर के पूर्व विधायक राम सिंह, जय भगवान और दीपू चौधरी शामिल हैं।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Delhi Vidhan Sabha Chunav 2020 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024