1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020
  4. दिल्ली में कुछ लोगों की दिलचस्पी काम से अधिक प्रचार में है: नीतीश कुमार

दिल्ली में कुछ लोगों की दिलचस्पी काम से अधिक प्रचार में है: नीतीश कुमार

 Written By: Bhasha
 Published : Feb 02, 2020 07:39 pm IST,  Updated : Feb 02, 2020 07:39 pm IST

भाजपा दिल्ली में विधानसभा चुनाव जदयू और लोकजनशक्ति पार्टी के साथ गठबंधन में लड़ रही है। नीतीश कुमार ने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर होने के बावजूद बिहार ने शिक्षा, बिजली और स्वास्थ्य के क्षेत्रों तथा सड़क और परिवहन आधारभूत ढांचे के मामले में अभूतपूर्व काम किया है। 

Bihar CM Nitish Kumar- India TV Hindi
BJP National President JP Nadda, Bihar CM Nitish Kumar and LJP chief Chirag Paswan being garlanded during a public meeting  for the upcoming Delhi Assembly election at Sangam Vihar in New Delhi. Image Source : PTI

नई दिल्ली। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दिल्ली के अपने समकक्ष अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए रविवार को कहा कि कुछ लोगों की दिलचस्पी प्रचार में है। उन्होंने साथ ही दिल्ली सरकार द्वारा पिछले पांच वर्षों के दौरान किये गए कार्य पर सवाल भी उठाया। जदयू प्रमुख कुमार आठ फरवरी को होने वाले दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के उम्मीदवार एस सी एल गुप्ता के लिए चुनाव प्रचार के लिए आये हुए थे।

गुप्ता दक्षिण दिल्ली के संगम विहार विधानसभा सीट से उम्मीदवार हैं। कुमार ने केजरीवाल का नाम लिये बिना कहा, ‘‘कुछ लोगों की दिलचस्पी प्रचार और विज्ञापन में अधिक है। हम वह नहीं करते।’’ उन्होंने कहा, ‘‘जिन लोगों को दिल्ली में शासन का जनादेश मिला उन्होंने कुछ नहीं किया।’’

भाजपा दिल्ली में विधानसभा चुनाव जदयू और लोकजनशक्ति पार्टी के साथ गठबंधन में लड़ रही है। कुमार ने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर होने के बावजूद बिहार ने शिक्षा, बिजली और स्वास्थ्य के क्षेत्रों तथा सड़क और परिवहन आधारभूत ढांचे के मामले में अभूतपूर्व काम किया है। जनसभा में भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा और लोजपा नेता चिराग पासवान भी मौजूद थे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Delhi Vidhan Sabha Chunav 2020 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024