Monday, February 23, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020
  4. OKHLA Delhi Vidhan Sabha Chunav Results: ओखला विधानसभा सीट पर आप प्रत्याशी अमानतुल्ला खान ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत

OKHLA Delhi Vidhan Sabha Chunav Results: ओखला विधानसभा सीट पर आप प्रत्याशी अमानतुल्ला खान ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत

Edited by: IndiaTV Hindi Desk Published : Feb 11, 2020 08:04 am IST, Updated : Feb 11, 2020 05:30 pm IST

Delhi Election Results 2020: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 में ओखला विधानसभा सीट पर आप प्रत्याशी अमानतुल्ला खान ने बड़ी जीत दर्ज की है।

Okhla- India TV Hindi
Okhla

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 के नतीजों ने भाजपा और कांग्रेस की नींद उड़ा दी है। ओखला विधानसभा सीट पर आम आदमी पार्टी प्रत्याशी अमानतुल्ला खान ने लगभग 91 हजार वोटों के अंतर से बड़ी जीत दर्ज की है। आम आदमी पार्टी प्रत्याशी अमानतुल्ला खान ने भारतीय जनता पार्टी के बृह्म सिंह को करीब 91 हजार वोटों के अंतर से मात दी है। ओखला विधानसभा सीट पर कांग्रेस ने परवेज हाशमी पर दांव लगाया था। दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों को लेकर आम आदमी पार्टी काफी उत्साहित है।

बता दें कि, ओखला विधानसभा सीट पर कांग्रेस ने परवेज हाशमी को मैदान में उतारा है। 2015 में हुए विधानसभा चुनाव में इस सीट पर आम आदमी पार्टी प्रत्याशी अमानतुल्ला खान की जीत हुई थी। ओखला विधानसभा सीट पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट के दायरे में आती है और 2019 में हुए लोकसभा चुनाव के दौरान हुई वोटिंग में ओखला विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी को 55170 वोट मिले थे, दूसरे नंबर पर कांग्रेस प्रत्याशी को करीब 60858 वोट मिले ते और तीसरे नंबर पर आम आदमी पार्टी प्रत्याशी को 43921 वोट मिले थे।

2015 में हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान ओखला विधानसभा सीट पर आम आदमी पार्टी प्रत्याशी अमानतुल्ला खान की जीत हुई थी और उन्हें कुल 104271 वोट मिले थे उन्होंने भाजपा प्रत्याशी बृह्म सिंह को हराया था जिन्हें 39739 वोट मिले थे।

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Delhi Vidhan Sabha Chunav 2020 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024

Advertisement
Advertisement
Advertisement