1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020
  4. Patel Nagar Voting Detail: दिल्ली की पटेल नगर विधानसभा सीट पर 55.84 प्रतिशत मतदान

Patel Nagar Voting Detail: दिल्ली की पटेल नगर विधानसभा सीट पर 55.84 प्रतिशत मतदान

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 08, 2020 11:49 am IST,  Updated : Feb 08, 2020 08:51 pm IST

2015 के विधानसभा चुनाव में पटेल नगर विधानसभा सीट से 6 प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ा था और 4 प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई थी।

Patel Nagar Voting Detail- India TV Hindi
Patel Nagar Voting Detail Image Source : INDIA TV

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतदान खत्म हो चुका है। राजधानी की पटेल नगर विधानसभा सीट पर 55.84 फीसदी मतदान दर्ज किया गया। पटेल नगर विधानसभा सीट पर मुख्य मुकाबला कांग्रेस, आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के बीच है। भारतीय जनता पार्टी ने इस बार पटेल नगर विधानसभा सीट से प्रवेश रत्न को अपना प्रत्याशी बनाया है, वहीं कांग्रेस पार्टी की प्रत्याशी पूर्व मंत्री कृष्णा तीरथ हैं, कृष्णा तीरथ ने पिछली बार भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ा था। आम आदम पार्टी ने राज कुमार आनंद पर दांव खेला है।

2015 के विधानसभा चुनाव में पटेल नगर विधानसभा सीट से 6 प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ा था और 4 प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई थी। 2015 में पटेल नगर सीट पर कुल 68.13 प्रतिशत मतदान हुआ था और 116151 मतदाताओं ने वोट डाले थे। 2015 में पटेल नगर से आम आदमी पार्टी के हजारी लाल चौहान की जीत हुई थी, उन्हें 68868 वोट मिले थे, उस समय भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ने वाली कृष्णा तीरथ को 34230 वोट प्राप्त हुए थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Delhi Vidhan Sabha Chunav 2020 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024