1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020
  4. लोग अपनी निजी राजनीतिक पसंद से ऊपर उठकर कर रहे हैं समर्थन: CM केजरीवाल

लोग अपनी निजी राजनीतिक पसंद से ऊपर उठकर कर रहे हैं समर्थन: CM केजरीवाल

 Reported By: Bhasha
 Published : Jan 09, 2020 01:33 pm IST,  Updated : Jan 09, 2020 01:33 pm IST

मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल का कहना है कि इस चुनाव में लोग दिल्ली के भविष्य और अपने परिवार के बारे में सोच रहे हैं और अपनी निजी राजनीतिक पसंद से ऊपर उठकर आप का समर्थन कर रहे हैं।

Arvind Kejriwal- India TV Hindi
Arvind Kejriwal

नई दिल्ली: मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल का कहना है कि इस चुनाव में लोग दिल्ली के भविष्य और अपने परिवार के बारे में सोच रहे हैं और अपनी निजी राजनीतिक पसंद से ऊपर उठकर आप का समर्थन कर रहे हैं। उन्होंने ट्वीट किया है, ‘‘दिल्ली में कुछ अलग सा हो रहा है। इस चुनाव में लोग अपनी निजी राजनीतिक पसंद से ऊपर उठकर दिल्ली के भविष्य और अपने परिवार के बारे में सोच रहे हैं। चुनावों के दौरान विभाजनकारी राजनीति देखने को मिलती है लेकिन किसने सोचा था कि यह लोगों को एकजुट कर देगी।’’

उन्होंने इसके साथ एक महिला का पोस्ट भी साझा किया है जिसमें उसने लिखा है कि कैसे उसके भाजपा समर्थक पिता आम आदमी पार्टी (आप) का साथ दे रहे हैं। दिल्ली में विधानसभा चुनावों के लिए मतदान आठ फरवरी को और गिनती 11 फरवरी को होनी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Delhi Vidhan Sabha Chunav 2020 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024