1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020
  4. शाहीन बाग पर पीएम मोदी ने साधा निशाना, कहा-संविधान, तिरंगे को सामने रख बांटा जा रहा ज्ञान

शाहीन बाग पर पीएम मोदी ने साधा निशाना, कहा-संविधान, तिरंगे को सामने रख बांटा जा रहा ज्ञान

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 03, 2020 05:49 pm IST,  Updated : Feb 03, 2020 09:18 pm IST

प्रधानमंत्री मोदी ने दिल्ली के शाहीन बाग में नागरिकता कानून को लेकर हो रहे विरोध प्रदर्शन पर निशाना साधा है।

PM Modi targets Shaheen Bagh protesters in his speech- India TV Hindi
PM Modi targets Shaheen Bagh protesters in his speech

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री मोदी ने दिल्ली के शाहीन बाग में नागरिकता कानून को लेकर हो रहे विरोध प्रदर्शन पर निशाना साधा है। दिल्ली के पटपड़गंज में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि विरोध प्रदर्शनों में संविधान और तिरंगे को सामने रखते हुए ज्ञान बांटा जा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने भाषण में कहा ''सीलमपुर हो, जामिया हो या शाहीन बाग, बीते कई दिनों से नागरिकता कानून को लेकर प्रदर्शन हुए, क्या ये प्रदर्शन सिर्फ एक संयोग है, जी नहीं, ये संयोग नहीं ये एक प्रयोग है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि शाहीन बाग के पीछे राजनीति का एक ऐसा डिजाइन है जो राष्ट्र के सौहार्द को खंडित करने के इरादे रखता है। उन्होंने कहा कि ये सिर्फ एक कानून का विरोध होता तो सरकार के तमाम आश्वासनों के बाद यह समाप्त हो जाना चाहिए था, लेकिन आम आदमी पार्टी और कांग्रेस राजनीति का खेल खेल रहे हैं और वो सारे बाते अब उजागर हो चुकी हैं।

शाहीन बाग में संविधान कि को सामने रखकर नागरिकता कानून का विरोध करने वालों पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ''संविधान और तिरंगे को सामने रखते हुए ज्ञान बांटा जा रहा है और असली साजिश से ध्यान बांटा जा रहा है। हमारा संविधान ही देश की न्यायपालिका और अदालतों का आधार है। संविधान की भावना के अनुरूप ही न्यायालय चलते हैं, इंसाफ दिया जाता है। अलग अलग केसों में सर्वोच्च अदालत की भावना यही रही है कि विरोध प्रदर्शन से सामान्य नागरिक को परेशानी न हो, देश की संपत्ति का नाश न हो।  हिंसा तोड़फोड़ आगजनी पर सुप्रीम कोर्ट ने हमेशा अपनी नाराजगी जताई है। लेकिन ये लोग अदालतों की परवाह नहीं करते, कोर्ट की बात ही नहीं मानते और बातें करते हैं संविधान की। जिस संविधान ने न्यायपालिका को बनाया और न्यायपालिका जो कह रही है उसे मानने को तैयार नहीं, और दुनिया को संविधान सिखा रहे हो।''

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा इस तरह के विरोध प्रदर्शनों के पीछे जो मानसिकता है उसे रोकना जरूरी है, उन्होंने जनता से कहा, ''साथियो इस मानसिकता को यहीं रोकना जरूरी है। साजिश रचने वालों की ताकत बढ़ी तो कल फिर किसी और सड़क और किसी और गली को रोका जाएगा। हम दिल्ली को इस अराजकता में नहीं छोड़ सकते, इसे रोकने का काम सिर्फ दिल्ली के लोग कर सकते हैं, भाजपा को दिया हर वोट यह करने की ताकत रखता है, वही कर सकता है। हमारी सरकार अपने कर्तव्यों को निभाने के लिए पूरी निष्ठा से काम कर रही है। दिल्ली में भाजपा के नेतृत्व में राज्य सरकार बनने के बाद दिल्ली और यहां के लोगों को विकास को और तेज किया जाएगा। दुकानों और दफ्तरों को फ्री होल्ड कराने से जुड़े फैसले हो, ,सीलिंग पर कानून कदम हो या दिल्ली को पानी के टैंकर और कचरे के ढेर से मुक्त करने का अभियान। पूरी ताकत से इनपर काम होगा।'' प्रधानमंत्री मोदी ने 8 फरवरी के दिन दिल्ली की जनता से भारतीय जनता पार्टी को वोट करने की अपील की है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Delhi Vidhan Sabha Chunav 2020 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024