1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020
  4. अरविंद केजरीवाल पर अपने बयान के बारे में अब ये बोले भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा

अरविंद केजरीवाल पर अपने बयान के बारे में अब ये बोले भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 03, 2020 08:22 pm IST,  Updated : Feb 03, 2020 08:22 pm IST

प्रवेश वर्मा ने अरविंद केजरीवाल को लेकर दिए गए अपने बयान के बारे में कहा, "मैंने सोच विचार कर इस बारे में बोला और मुझे नहीं लगता कि मैंने कोई गलती की है।"

Delhi CM Arvind Kejriwal- India TV Hindi
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल Image Source : PTI

नई दिल्ली। अ​रविंद केजरीवाल को 'आतंकवादी' कहने की अपनी टिप्पणी पर भाजपा के प्रवेश वर्मा सोमवार को मीडिया से कहा कि मुझे नहीं लगता कि मुझसे कोई गलती हुई क्योंकि मैंने जो भी बोला काफी सोच-समझकर बोला। दिल्ली का मुख्यमंत्री देश के प्रधानमंत्री के बारे में कुछ भी गलत बोलेगा तो उसके लिए जो भी बोला जाए वो कम है।

शाहीन बाग पर बोलते हुए प्रवेश वर्मा ने कहा कि दिल्ली के CM विकास के नाम पर चुनाव क्यों नहीं लड़ते, वो बार-बार क्यों कहते हैं कि मैं शाहीन बाग के लोगों के साथ खड़ा हूं। दिल्ली के CM मस्जिदों के इमाम को सैलरी देते हैं, दिल्ली की जनता के टैक्स के पैसे से शाहीन बाग के लोग बिरयानी खा रहे हैं।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Delhi Vidhan Sabha Chunav 2020 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024