1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020
  4. गिरिराज सिंह ने लगाया बड़ा आरोप, शाहीन बाग में पल रहे 'आत्मघाती बम हमलावर'

गिरिराज सिंह ने लगाया बड़ा आरोप, शाहीन बाग में पल रहे 'आत्मघाती बम हमलावर'

 Reported By: Bhasha
 Published : Feb 06, 2020 09:56 pm IST,  Updated : Feb 06, 2020 09:56 pm IST

 केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि शाहीन बाग में ''आत्मघाती बम हमलावर'' पल रहे हैं, जहां सीएए के विरोध में कई हफ्तों से प्रदर्शन चल रहे हैं। 

Giriraj Singh- India TV Hindi
Giriraj Singh

नयी दिल्ली: केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि शाहीन बाग में ''आत्मघाती बम हमलावर'' पल रहे हैं, जहां सीएए के विरोध में कई हफ्तों से प्रदर्शन चल रहे हैं। गिरिराज ने प्रदर्शनकारियों पर निशाना साधते हुए एक महिला के भाषण का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया। उन्होंने एक अन्य वीडियो साझा करते हुए कहा कि बच्चों के दिमाग में जहर भरा जा रहा है।

इस वीडियो में कुछ बच्चे कथित रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां कर रहे हैं। गिरिराज ने आरोप लगाया, ''यह शाहीन बाग़ अब सिर्फ आंदोलन नहीं रह गया है। यहां स्यूसाइड बॉम्बर का जत्था बनाया जा रहा है। देश की राजधानी में देश के खिलाफ साजिश हो रही है।'' 

इन टिप्पणियों के बारे में पूछे जाने पर सिंह ने पत्रकारों से कहा कि सीएए विरोधी प्रदर्शनों के दौरान महिलाएं इस्लामी इतिहास की एक लड़ाई में मुसलमानों को मिली शहादत का बखान कर रही थीं और शाहीन बाग प्रदर्शन के दौरान बीमार जिस बच्चे की मौत हुई उसके परिजनों ने दावा किया कि उनका बच्चा शहीद हुआ है।

उन्होंने दावा किया कि शाहीन बाग में भारत को इस्लामिक देश बनाने को लेकर भाषण दिये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसने उन्हें पाकिस्तान के लिये जिन्ना के आंदोलन की याद दिला दी। शाहीन बाग में प्रदर्शन कर रहे कई प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि भाजपा उनके प्रदर्शन को बदनाम कर रही है। उनका दावा है कि वह भेदभावपूर्ण संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Delhi Vidhan Sabha Chunav 2020 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024