Friday, February 27, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020
  4. Sultanpur Majra vidhan sabha chunav Results 2020: सुल्तानपुर माजरा सीट से आप प्रत्याशी मुकेश कुमार ने दर्ज की जीत

Sultanpur Majra vidhan sabha chunav Results 2020: सुल्तानपुर माजरा सीट से आप प्रत्याशी मुकेश कुमार ने दर्ज की जीत

Edited by: IndiaTV Hindi Desk Published : Feb 11, 2020 08:33 am IST, Updated : Feb 11, 2020 03:39 pm IST

Delhi Election Results 2020: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 में सुल्तानपुर विधानसभा सीट पर आप प्रत्याशी ने जीत दर्ज की है।

Sultanpur Majra vidhan sabha chunav result- India TV Hindi
Sultanpur Majra vidhan sabha chunav result

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 में सुल्तानपुर माजरा (अनुसूचित जाति) विधानसभा सीट पर आम आदमी पार्टी के मुकेश कुमार अहलावत ने बड़ी जीत दर्ज की है। मुकेश कुमार अहलावत ने 48052 वोटों के अंतर से भाजपा के राम चंद्र चावरिया को हराया है। यहां कांग्रेस ने जयकिशन पर दांव लगाया था। 2015 में हुए विधानसभा चुनाव में इस सीट पर आम आदमी पार्टी प्रत्याशी संदीप कुमार की जीत हुई थी। 

दिल्ली में सुल्तानपुर माजरा (अनुसूचित जाति) विधानसभा सीट उत्तर पश्चिम दिल्ली लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आता है। सुल्तानपुर विधानसभा सीट चांदनी चौक लोकसभा सीट के दायरे में आती है और 2019 में हुए लोकसभा चुनाव के दौरान हुई वोटिंग में आदर्श नगर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी को 50295 वोट मिले थे, दूसरे नंबर पर आम आदमी पार्टी प्रत्याशी को 33890 वोट मिले ते और तीसरे नंबर पर कांग्रेस प्रत्याशी को 19432 वोट मिले थे।

2015 में हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान सुल्तानपुर विधानसभा सीट पर आम आदमी पार्टी प्रत्याशी पवन शर्मा की जीत हुई थी और उन्हें कुल 80269 वोट मिले थे उन्होंने भाजपा प्रत्याशी राम किशन सिंघल को हराया था जिन्हें 15830 वोट मिले थे।

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Delhi Vidhan Sabha Chunav 2020 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024

Advertisement
Advertisement
Advertisement