1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020
  4. केजरीवाल के खिलाफ BJP ने नहीं बदला प्रत्याशी, जेपी नड्डा ने सुनील यादव पर ही खेला दांव

केजरीवाल के खिलाफ BJP ने नहीं बदला प्रत्याशी, जेपी नड्डा ने सुनील यादव पर ही खेला दांव

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 21, 2020 12:32 pm IST,  Updated : Jan 21, 2020 12:32 pm IST

भाजपा ने मंगलवार सुबह ही अपनी दूसरी लिस्ट जारी की थी जिसमें सुनील यादव का नाम घोषित किया गया था

Sunil Yadav to remain BJP candidate against Arvind Kejriwal - India TV Hindi
Sunil Yadav to remain BJP candidate against Arvind Kejriwal  Image Source :

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी ने अपना प्रत्याशी नहीं बदला है। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मुख्यमंत्री केजरीवाल के खिलाफ पहले से घोषित हो चुके प्रत्याशी सुनील यादव पर ही दांव खेला है। मंगलवार सुबह इस तरह की खबरें आ रही थी कि भारतीय जनता पार्टी मुख्यमंत्री केजरीवाल के खिलाफ अपना प्रत्याशी बदल सकती है। भाजपा ने मंगलवार सुबह ही अपनी दूसरी लिस्ट जारी की थी जिसमें सुनील यादव का नाम घोषित किया गया था।

लेकिन सुनील यादव का नाम घोषित होने के बावजूद इस तरह की अटकलें लगना शुरू हो गई थी कि भाजपा अपना प्रत्याशी बदल सकती है। इन अटकलों के सच होने की संभावना तब और बढ़ गई जब सुनील यादव भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिलने के लिए पहुंचे। लेकिन जेपी नड्डा ने फिर से सुनील यादव पर ही भरोसा जताया है और इसके बाद भाजपा के दिल्ली प्रभारी श्याम जाजू ने कहा कि सुनील यादव को नहीं बदला जाएगा। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन भरने का आज अंतिम दिन है।

मंगलवार सुबह भारतीय जनता पार्टी ने जिस 10 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की है। दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों में से भाजपा इस बार 67 पर चुनाव लड़ रही है और बाकी सीटें अपने सहयोगी दलों को दी हुई है। कांग्रेस पार्टी भी इस बार 70 में से 66 सीटों पर चुनाव लड़ रही है जबकि आम आदमी पार्टी ने सभी 70 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे हैं।  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Delhi Vidhan Sabha Chunav 2020 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024