चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता मनोहर लाल खट्टर, 2 बार मुख्यमंत्री रह चुके कांग्रेस नेता भूपेन्द्र सिंह हुड्डा, जननायक जनता पार्टी (JJP) के नेता और पूर्व लोकसभा सांसद दुष्यंत चौटाला समेत दमाम दिग्गज इस बार हरियाणा के चुनावी दंगल में एक-दूसरे को पटखनी देने की कोशिश में हैं। इनके अलावा बहुजन समाज पार्टी और इंडियन नेशनल लोकदल भी पूरे दमखम के साथ मैदान में डटे हुए हैं। इतने कद्दावर नेता जब चुनावी अखाड़े में उतरेंगे तो खबरें भी भरपूर आएंगी, इसलिए हरियाणा विधानसभा चुनावों से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबर के बारे में जानने के लिए हमारे साथ बने रहें:
- Hindi News
- लोकसभा चुनाव 2024
- हरियाणा विधान सभा चुनाव 2019
- हरियाणा विधानसभा चुनाव : चरखी दादरी रैली में पीएम मोदी ने कहा, हरियाणा के साथ है डबल इंजन
हरियाणा विधानसभा चुनाव : चरखी दादरी रैली में पीएम मोदी ने कहा, हरियाणा के साथ है डबल इंजन
हरियाणा के मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता मनोहर लाल खट्टर, 2 बार मुख्यमंत्री रह चुके कांग्रेस नेता भूपेन्द्र सिंह हुड्डा, जननायक जनता पार्टी (JJP) के नेता और पूर्व लोकसभा सांसद दुष्यंत चौटाला समेत तमाम दिग्गज इस बार हरियाणा के चुनावी दंगल में एक-दूसरे को पटखनी देने की कोशिश में हैं।
Haryana Assembly Election 2019 LIVE
-
1:23 PM (IST) Oct 15, 2019
आपके हक के पानी को पाकिस्तान जाने से रोकेंगे
हरियाणा की जिन नहरों में पानी नहीं था वहां भी अब पानी पहुंचा है। हिंदुस्तान के किसानों के हक का पानी 70 साल तक पाकिस्तान जाता था, इसे मोदी रोकेगा और आपके घर तक लाएगा। इस पर काम शुरु हो गया है। इस पर हक देश के किसानों का है: पीएम मोदी
-
1:15 PM (IST) Oct 15, 2019
खेलों से जुड़ें युवा
हमारा प्रयास है कि हमारे युवा साथी खेलों से ज्यादा से ज्यादा जुड़ें और फिर समाज को आगे बढ़ने में अपना योगदान दें। यही कारण है कि बेटी बबिता जैसे अनेक साथी भाजपा के साथ जुड़ रहे है और आपके बीच में पूरे समर्पण के साथ कार्य कर रहे हैं: पीएम मोदी
-
1:14 PM (IST) Oct 15, 2019
खेत से लेकर खेल में हरियाणा अव्वल
हरियाणा का ये पूरा क्षेत्र खेत खलिहान से लेकर खेल और युद्ध के मैदान तक राष्ट्र के लिए अपना योगदान देने वालों का है। ये तीनों विषय आपस में जुड़े हुए हैं, क्योंकि इन तीनों में दो बातें एक सी होती हैं: पीएम मोदी
-
1:11 PM (IST) Oct 15, 2019
बेटियों के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए उठाए कदम
बेटियों के आर्थिक सशक्तिकरण और स्वरोज़गार के लिए सरकार द्वारा अभूतपूर्व कदम उठाए जा रहे हैं। इस बजट में एक अहम घोषणा की गई है। सेल्फ हेल्प ग्रुप से जुड़ी बहनें अपने जन धन खाते से अपनी बचत के अलावा भी 5 हजार रुपए अपनी जरूरत के लिए उधार ले पाएंगी: पीएम मोदी
-
1:10 PM (IST) Oct 15, 2019
म्हारी छोरी के छोरो से कम हैं
हरियाणा के गांव अगर आगे ना आते, तो बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ का आंदोलन इतना व्यापक और इतना प्रभावी न होता, इतना परिणामकारी न होता। हरियाणा का हर व्यक्ति बोलता है 'म्हारी छोरी के छोरो से कम हैं': पीएम मोदी
-
1:07 PM (IST) Oct 15, 2019
इस साल होंगी दो दिवाली, एक कमल वाली और दूसरी दीये वाली
बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ को हमे एक कदम आगे लेकर जाना है। इस बार 2-2 दिवाली आई है, एक कमल वाली और दूसरी दीये वाली। यह दिवाली बेटियों के नाम होनी चाहिएः पीएम
-
1:05 PM (IST) Oct 15, 2019
नए रास्ते पर चल रहा है देश
हमारे गांव देश में हो रहे सामाजिक परिवर्तन को गति दे रहे हैं। हमारे गांव ही अपनी संस्कृति और परंपराओं को बनाए रखते हुए समाज को नई सोच और नए रास्ते पर ले जा रहे हैं। देश के गांवों ने ही खुले में शौच से मुक्ति का संकल्प सिद्ध किया: पीएम मोदी
-
1:04 PM (IST) Oct 15, 2019
-
1:03 PM (IST) Oct 15, 2019
लोकसभा में मिला शतप्रतिशत समर्थन
विकास को ध्यान में रखकर, राष्ट्रहित को ध्यान में रखकर आपके द्वारा दिए गए वोट ने बांटने वाली राजनीति को परास्त कर दिया है। हरियाणा ने जो शत-प्रतिशत समर्थन इस बार लोकसभा चुनाव में भाजपा को दिया है, उसका असर आज दिख रहा है: पीएम मोदी
-
1:02 PM (IST) Oct 15, 2019
ऊर्जा देता है हरियाणा
हरियाणा मुझे खींच के ले आता है, इतना प्यार आपने मुझे दिया है। मैं आप लोगों से आशीर्वाद लेने और आपको नमन करने आता हूं। मुझे यहां से एक ऊर्जा मिलती है: पीएम मोदी
-
1:00 PM (IST) Oct 15, 2019
हरियाणा में दूसरी बार बनेगी भाजपा सरकार
कभी दो तीन सीटों वाली भाजपा आज हरियाणा में लगातार दूसरी बार सरकार बनाने की स्थिति में आप सब के आशीर्वाद और प्रेम के कारण पहुंची है। पवित्रता, परिश्रम और ईमानदारी पर आज हरियाणा की जनता मुहर लगा रही है: पीएम मोदी
-
12:59 PM (IST) Oct 15, 2019
डबल इंजन कर रहा है हरियाणा का विकास
हरियाणा का ये क्षेत्र अब 4-5 नेशनल हाईवे से जुड़ गया है, नए मेडिकल कॉलेज यहां बन रहे हैं, लॉस्टिक हब बन रहा है। ये सब तब हो रहा है जब आपने डबल इंजन लगाया। दिल्ली में नरेन्द्र मोदी का इंजन और हरियाणा में मनोहर लाल जी का इंजन: पीएम मोदी
-
12:58 PM (IST) Oct 15, 2019
हवा का रुख साफ-साफ पता लग रहा है
मैं दो दिन से हरियाणा में हूं। हवा का रुख साफ-साफ पता लग रहा है। भाजपा दोबारा हरियाणा की सेवा करे, ये जनता ने फैसला कर लिया है: पीएम मोदी
-
12:56 PM (IST) Oct 15, 2019
हरियाणा में नया इतिहास बनेगा : पीएम मोदी
हरियाणा के चरणी दादरी में पीएम मोदी ने कहा कि हरियाणा इस बार खास रिकॉर्ड बनाने जा रहा है।
-
7:12 AM (IST) Oct 15, 2019
पीएम मोदी की हरियाणा में आज दो रैलियां
प्रधानमंत्री आज चुनाव प्रचार के लिए हरियाणा में होंगे। यहां वे दो रैलियों को संबोधित करेंगे। इसमें पहली सभा दोपहर 12 बजे से चरखी दादरी में होगी, वहीं दूसरी रैली दोपहर 2 बजे कुरुक्षेत्र में है।